फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP candidate Prashant and his wife Crorepati

भाजपा प्रत्याशी प्रशांत और उनकी पत्नी करोड़पति

Sat, 22 Jan 2022 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
BJP candidate Prashant and his wife Crorepati
भाजपा प्रत्याशी प्रशांत और उनकी पत्नी करोड़पति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मीरापुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रशांत गुर्जर 26 करोड़ 87 लाख दस हजार की संपत्ति के मालिक है। उनकी पत्नी एक करोड़ 68 लाख की मालकिन है।
प्रशांत गुर्जर के पास गाजियाबाद के राजनगर में आवासीय प्लाट है। संजयनगर में भी उनके प्लाट है। बागपत में उनकी कृषि भूमि है। मसूरी गाजियाबाद में भी उनके पास जमीन है। उन्होंने 2020-21 में अपनी आय 29 लाख 34 हजार 979 दिखाई है। पत्नी की वार्षिक आय चार लाख 43 हजार 912 दिखाई है। अपना मूल पता ग्राम मौहम्मद सुजानपुर जिला गाजियाबाद दिखाया है। प्रशांत गुर्जर ने एमए एलएलबी किया हुआ है। प्रशांत गुर्जर ने अपनी 26 करोड़ 87 लाख दस हजार की संपत्ति दिखाई है। अपनी पत्नी के नाम एक करोड़ 68 लाख संपत्ति दिखाई है।
विज्ञापन

चंदन से अधिक उनकी पत्नी धनवान
मीरापुर विधानसभा सीट से सपा-रालोद गठबंधन के पत्याशी चंदन चौहान की पत्नी याशिका चौहान चंदन से अधिक धनवान है। चंदन ने अपनी वार्षिक आय पांच लाख 80 हजार 201 दिखाई है। उनकी पत्नी याशिका चौहान की वार्षिक आय चार लाख 93 हजार 980 दर्शाई गई है। चंदन चौहान ने अपनी कुल संपत्ति 32 लाख 98 हजार 182 की दिखाई है। उनकी पत्नी के पास 71 लाख 28 हजार 279 की संपत्ति है। चंदन के पास 30 हजार और उनकी पत्नी के पास दस लाख के आभूषण है। चंदन चौहान ने अपने पास 74 हजार की नकदी और याशिका चौहान के पास 63 हजार की नकदी है। चंदन के पास कानून की डिग्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करोड़पति है राजपाल सैनी
खतौली विधानसभा सीट से सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी राजपाल सैनी ने अपनी संपत्ति एक करोड़ सात लाख 98 हजार 329 की दिखाई है। अपनी पत्नि उषा सिंह की संपत्ति 65 लाख 16 हजार 879 की दर्शाई है। वार्षिक आय नौ लाख 74 हजार 270 दिखाई है। पत्नी की वार्षिक आय तीन लाख 68 हजार 39 दर्शाई है।

दसवी पास है विक्रम
खतौली से भाजपा प्रत्याशी विक्रम सैनी ने अपनी संपत्ति 46 लाख 48 हजार 623 की दिखाई है। पत्नी की संपत्ति तीन लाख 46 हजार 767 दिखाई है। विक्रम सैनी ने अपनी शिक्षा कक्षा दस तक दर्शाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed