{"_id":"66e1b061301433a285093268","slug":"bjp-appointed-convenor-strong-candidate-in-committees-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1033-129717-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: भाजपा ने नियुक्त किए संयोजक, टटोलेंगे समितियों में सशक्त उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: भाजपा ने नियुक्त किए संयोजक, टटोलेंगे समितियों में सशक्त उम्मीदवार
विज्ञापन
-बिरालसी में ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर और नौ सर्किलों पर बनाए संयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। गन्ना समितियों का आरक्षण घोषित होने के बाद भाजपा आलाकमान ने समितियों पर वर्चस्व कायम रखने के लिए सशक्त उम्मीदवारों की तलाश शुरू कर दी है। जिले की प्रत्येक
समितियों पर एक संयोजक एवं हर सर्किलों पर संयोजक नियुक्त कर दिए। बिरालसी समिति का जिम्मा ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर को दिया गया।
वेस्ट यूपी की गन्ना समितियों का चुनाव अहम माना जाता है। आरक्षण जारी होने के बाद समिति के प्रतिनिधियों/संचालकों और सर्किलों के सदस्यों (डेलीगेट्स) का आरक्षण जारी होने के बाद सरगर्मियां तेज हो गईं। भाजपा हाईकमान समितियों में सभापति के पद पर वर्चस्व कायम रखना चाहती है। इसी वजह से सर्किलों पर भाजपा खेमे के संचालकों को चुनने की कवायद तेज कर दी। समितियों में पहले चरण में डेलीगेट्स और संचालकों का चुनाव होता है।
नव सृजित बिरालसी समिति में पहली बार चुनाव होगा। भाजपा ने अक्षय पुंडीर को यहां का संयोजक बनाया। उन्होंने बताया वार्डवार सर्किलों पर अलग से संयोजक बनाए हैं। अकबरगढ़ सर्किल पर वीर सिंह, कुल्हेड़ी में अशोक, चौकड़ा में चंद्रबोष और मामचंद, दूधली में रामभूल सिंह, न्यामू में विपिन त्यागी, नंगला पिथौरा में विरेंद्र शर्मा, पीपलशाह में विकास आर्य, बिरालसी में मोहन सिंह और बृजेश और रोनी हरजीपुर में प्रवीण राणा को संचालक बनाने की जिम्मेदारी गई।
विज्ञापन
वहीं, रोहाना समिति में संयोजक सुशील बनाए गए। कुटेसरा सर्किल पर आशीष त्यागी, खुड्डा में अरुण त्यागी, चरथावल में प्रशांत और मिथुन त्यागी, दतियाना अमित चौधरी, बधाई खुर्द में प्रवीण कुमार, बीजोपुरा में अमित रावल, बहेड़ी में अशोक धीमान, मलीरा में धनराज पुंडीर और रोहाना कलां में विजय को भाजपा आलाकमान ने दायित्व सौंपा है।
-- -- -- --