फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP and SP pointed fingers at each other... police intervened.

Muzaffarnagar News: भाजपा और सपा ने एक-दूसरे पर उठाई उंगली...पुलिस ने रोके हाथ

Sat, 24 Oct 2026 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
BJP and SP pointed fingers at each other... police intervened.
डीएवी इंटर कॉलेज में मतदान के दौरान एक-दूसरे से उलझते सपा-भाजपा कार्यकर्ता : वीडियोग्रेब
मुजफ्फरनगर। आर्य समाज रोड स्थित डीएवी इंटर कॉलेज में एमएलसी शिक्षक एवं स्नातक चुनाव को लेकर भाजपा और सपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। एक-दूसरे पर आरोपों की उंगली उठाई। खींचतान भी हुई। हाथापाई की नौबत आ गई, जिसके बाद पुलिस ने बीच में आकर कार्यकर्ताओं को वापस धकेला। पर्यवेक्षक राजशेखर, डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी सूरज राय भी पहुंचे और प्रक्रिया को सुचारु कराया।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान और सहकारी बैंक के संचालक अमित चौधरी समर्थकों के साथ मतदान करने पहुंचे। पूर्व मंत्री मतदान के बाद वापस लौट गए लेकिन राज्यमंत्री खुद को शिक्षक प्रत्याशी का चीफ इलेक्शन एजेंट बताते हुए केंद्र पर डटे रहे।
विज्ञापन

मतदान के दौरान एक कक्ष में खड़े सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट, गौरव जैन और मोनिका चौधरी के साथ मतदान को लेकर आरोप लगाए। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक-दूसरे पर मतदान को प्रभावित करने का आरोप लगाया गया। भाजपा नेता सुनील दर्शन और सपा जिलाध्यक्ष के बीच कहासुनी हुई। सिटी मजिस्ट्रेट दीपक कुमार पाल, सीओ सिटी सिद्धार्थ मिश्रा और अन्य पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव किया। कौशल विकास राज्यमंत्री ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं को समझाकर वापस भेजा। दोनों पक्षों के बीच यहां काफी देर तक नोकझोंक होती रही।
हंगामे की जानकारी मिलने के बाद पर्यवेक्षक, डीएम और एसएसपी मौके पर पहुंचे और मतदान कर्मचारियों से मामले की जानकारी ली।
---
नौटंकी करना सपा की आदत : कपिल देव
फोटो
कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि मतदान केंद्र पर सपा की ओर से बुलाए गए लोग प्रत्याशी का कार्ड लेकर घूमते मिले। नौटंकी करना सपा की आदत है। सपा लोगों को गुमराह करती है। पूर्व सीएम अखिलेश यादव के रामपुर में दिए गए बयान पर कहा कि सपा को चाहिए आजम खां को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित कर दें।
---
मतदान को प्रभावित कर रहे थे मंत्री : जिया चौधरी
फोटो
सपा जिलाध्यक्ष जियाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट ने कहा कि भाजपा के मंत्री कपिल देव अग्रवाल मतदान को प्रभावित कर रहे थे। खुद को प्रत्याशी का चीफ इलेक्शन एजेंट भी बताने लगे। सपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव को प्रभावित करने का विरोध किया। भाजपा ने मतदान को धीमा करने का काम किया। हमारी ओर से शिकायत की गई है।

-----
वर्जन
मतदान प्रक्रिया सुचारु रही। किसी भी मतदाता को केंद्र पर पहुंचने से नहीं रोका गया। केंद्र के बाहर कुछ देर के लिए भीड़ जमा होने लगी थी, जिसे पुलिस ने समझाकर वापस भेज दिया। - उमेश मिश्रा, डीएम

डीएवी इंटर कॉलेज में मतदान के दौरान एक-दूसरे से उलझते सपा-भाजपा कार्यकर्ता : वीडियोग्रेब

डीएवी इंटर कॉलेज में मतदान के दौरान एक-दूसरे से उलझते सपा-भाजपा कार्यकर्ता : वीडियोग्रेब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed