फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Birthday celebration of Mother Shakambhari Devi

मां शाकंभरी देवी प्रकटोत्सव पर लगा विशाल भंडारा

Fri, 29 Jan 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Birthday celebration of Mother Shakambhari Devi
माँ शाकम्भरी देवी प्रकटोत्सव में माता के दर्शन को उमड़ी भीड़ को प्रसाद का वितरण करते आयोजक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुढ़ाना। कस्बे के श्री दुर्गा मंदिर चांदनी वाला परिसर में स्थित मां शाकंभरी देवी मंदिर में माता के प्रकटोत्सव में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

कस्बे के श्री दुर्गा मंदिर चांदनी वाला परिसर में स्थित मां शाकंभरी देवी के मंदिर को मां के प्रकटोत्सव के मौके पर बृहस्पतिवार को फल-फूल व साग सब्जियों से खूब सजाया गया। प्रात: करीब 6.00 बजे मंगला आरती का आयोजन हुआ। आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मंगला आरती के बाद 7.00 बजे माता के मंदिर को दिव्य दर्शन के लिए खोल दिया गया। मां के दर्शन करने के लिए महिला, पुरुष व बच्चों की भारी भीड़ रही। मां शाकंभरी देवी धर्म प्रचार समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। माता के दर्शन करने वालेे सभी श्रद्धालुओं ने भंडारा प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन जितेंद्र त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मौके पर महाराजा अग्रसेन सेवा समिति के जिलाध्यक्ष राजेश संगल, राजीव गर्ग, सुशील कुमार तायल, विकास गर्ग, अमरीश बंसल, मनीष संगल, विपुल संगल, राजकुमार संगल मौजूद रहे।
विज्ञापन

उल्लास से मनाया मां शाकंभरी का जन्मोत्सव
मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह मार्केट में मां शाकंभरी देवी का जन्मोत्सव डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब मुजफ्फरनगर एवं चौधरी चरण सिंह मार्केट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धाभाव और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह मां शाकंभरी जन्मोत्सव पर पूजा अर्चना एवं हवन किया गया। कन्याओं को पूजन कर दक्षिणा दी गयी। इसके पश्चात भंडारे का आयोजन हुआ। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि मां शाकंभरी जन्मोत्सव में आकर वे धन्य हो गए। कार्यक्रम में डीएम सेल्वा कुमारी जे., एसएसपी अभिषेक यादव, नगरपालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, एडीएम प्रशासन अमित कुमार सिंह, पूर्व सांसद राजपाल सैनी, पूर्व विधायक अनिल कुमार, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, समाजसेवी भीमसेन कंसल, सतीश गोयल टिहरी आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed