{"_id":"6303cf76a2078b48d01c1c6c","slug":"biometric-attendance-will-be-done-in-aided-colleges-muzaffarnagar-news-mrt60207425","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहायता प्राप्त कॉलेजों में लगेगी बायोमेट्रिक हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहायता प्राप्त कॉलेजों में लगेगी बायोमेट्रिक हाजिरी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले के सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में बायोमेट्रिक मशीन से हाजिरी की शुरूआत जल्द होने जा रही है। राजकीय कॉलेजों में इसकी शुरूआत हो चुकी है।
डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में 41 राजकीय कॉलेज हैं। इनमें 21 इंटर कॉलेज हैं, जिनमें कक्षा छह से लेकर इंटर तक के बच्चे बढ़ रहे हैं। इसके अलावा 20 हाईस्कूल हैं। इन राजकीय विद्यालयों में केवल कक्षा नौ और दस संचालित हो रही है। इन सभी 41 विद्यालयों में बायोमेट्रिक मशीन से हाजिरी प्रारंभ हो गई है। शिक्षक सही समय पर विद्यालय पहुंचेंगे और नियमित समय पर ही विद्यालय छोड़ पाएंगे। उन्होंने कहा कि बायोमेट्रिक मशीन शिक्षकों में अनुशासन बनाने का काम करेगी। 150 शिक्षक इन विद्यालयों में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि जिले में एडिड विद्यालयों की संख्या अधिक है। सरकार का यह प्रयास है कि आगामी दो माह में इनमें भी बायोमेट्रिक मशीन शुरू हो जाए। इन विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी राज्य सरकार ही वेतन देती है। हालांकि प्रबंध समिति इनका संचालन करती है। सरकार शिक्षा को लेकर सजग है और जवाब देती बढ़ा रही है।