{"_id":"5e8a1c018ebc3e735433b9cd","slug":"bindal-group-gave-rs-31-lakhs-to-pm-care-fund-muzaffarnagar-news-mrt4766450183","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम केयर फंड में बिंदल ग्रुप ने दिए 31 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम केयर फंड में बिंदल ग्रुप ने दिए 31 लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम केयर फंड में बिंदल ग्रुप ने दिए 31 लाख रुपये
मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस से बचने को चल रही जंग में लोग हरसंभव मदद कर रहे हैं। कारोबारी, उद्यमी भी सहायता के लिए आगे आ रहे हैं। बिंदल ग्रुप ने पीएम केयर फंड में 31 लाख रुपये की धनराशि दी है। बिंदल ग्रुप ऑफ कंपनीज एवं बिंदल पेपर मिल के मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश बिंदल ने अपने आवास पर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान और प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल को प्रधानमंत्री केयर फंड में 31 लाख रुपये की धनराशि का चेक कोरोना पीड़ितों की सहायता के लिए दिया है। इसमें 31 लाख रुपये बिंदल ग्रुप की ओर से तथा दस लाख रुपये बिंदल ग्रुप के कर्मचारियों ने अपने वेतन से दिए हैं। इस अवसर पर राकेश बिंदल, सुरेश बिंदल, अशोक बिंदल, अनिल बिंदल, मयंक बिंदल, अंकुर बिंदल, सचिन बिंदल, अंकित, आयुष आदि मौजूद रहे। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने उनका आभार जताते हुए कहा कि हम सबको जरूरतमंदों की मदद के लिए सहायता करनी चाहिए। घरों में रह कर ही कोरोना वायरस पर जीत हासिल होगी।
कोऑपरेटिव बैंक ने दी दस लाख की सहायता
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक ने कोरोना पीड़ितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में दस लाख रुपये का आर्थिक सहयोग दिया है। बैंक के सभापति सत्यपाल सिंह पाल, सचिव/मुख्य कार्यपालक अधिकारी अशोक वर्धन पाठक ने बताया कि बैंक के सभी कर्मचारियों, अधिकारियों के एक दिन के वेतन तथा बैंक की प्रबंध समिति के सभी संचालकों के आर्थिक योगदान से एकत्र पांच लाख रुपये एवं बैंक मैनेजमेंट द्वारा बैंक के चैरिटी फंड से पांच लाख रुपये का आर्थिक सहयोग दिया गया है। बैंक सभापति ने बताया कि मुजफ्फरनगर तथा शामली जनपदों में बैंक की 44 शाखाएं अपनी पूर्ण क्षमता के साथ आमजन को बैंकिंग सेवाएं प्रदान कर रही हैं।