{"_id":"60fc5ae98ebc3e580740d46a","slug":"bike-thief-caught-seven-stolen-bikes-recovered-muzaffarnagar-news-mrt5488772161","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोर दबोचे, चोरी की सात बाइकें बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक चोर दबोचे, चोरी की सात बाइकें बरामद
विज्ञापन
पुलिस द्वारा गिरप्तार बाइक चोरी के आरोपी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक चोर दबोचे, चोरी की सात बाइकें बरामद
मुजफ्फरनगर, मोरना। ककरौली पुलिस ने तेवड़ा नहर पटरी मार्ग पर चेकिंग के दौरान वाहन चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की सात बाइकें बरामद की गईं हैं। इनमें से पांच मुजफ्फरनगर व एक सहारनपुर से चोरी की गई थी।
ककरौली थाना पुलिस शनिवार को तेवड़ा नहर पटरी मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर पहुंचे दो युवकों को रोककर उनसे बाइक के कागज मांगे, तो वे कागजात नहीं दिखा सके। जांच में बाइक चोरी की पाई गई। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में गांव तेवड़ा निवासी ओसामा और दानिश हैं, जिनके खिलाफ चोरी के कई मामले दर्ज हैं। पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर गांव तेवड़ा में तालाब के पास छिपाकर खड़ी की गईं चोरी की छह अन्य बाइकें बरामद की गईं। वहीं, उनके पास से मिली बाइक भी चोरी की पाई गई।
एसपी देहात ने बताया कि बरामद बाइकों में से पांच मुजफ्फरनगर और एक सहारनपुर से चोरी की गई थी। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।