{"_id":"65c3e4747fde97e7f40aa0e7","slug":"bike-riding-youth-dies-due-to-collision-with-dcm-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-116500-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मोरना\/ककरौली - डीसीएम ने मारी बाइक में टक्कर, एक की मौत व एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मोरना/ककरौली - डीसीएम ने मारी बाइक में टक्कर, एक की मौत व एक घायल
Thu, 08 Feb 2024 01:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 08 Feb 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
ककरौली में हुए सडक हादसे में डीसीएम गाडी के सामने पडी मृतक अखलाक की बाइक। संवाद
- मोरना-जानसठ मार्ग पर थाना ककरौली के पास हुआ हादसा
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना/ककरौली। बेकाबू डीसीएम ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ककरौली थानाक्षेत्र के गांव खोकनी निवासी संजय पुत्र जगत सिंह व भोपा थानाक्षेत्र के गांव निवादा निवासी अखलाक उर्फ सोनू पुत्र इस्तियाक बाइक पर सवार होकर बुधवार देर शाम काम से घर लौट रहे थे। मोरना-जानसठ मार्ग पर थाना ककरौली के पास मोरना की ओर से आ रहे एक बेकाबू डीसीएम गाड़ी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों युवक घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर ककरौली पुलिस मौके पर पहुंची व डायल 112 पुलिस व 108 एंबुलेंस की मदद से भोपा सीएचसी पहुंचाया।
जहां चिकित्सकों ने अखलाक उर्फ सोनू पुत्र इस्तियाक को मृत घोषित कर दिया। घायल संजय पुत्र जगत सिंह की हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। राहगीरों के अनुसार दोनों युवक बाइक रोककर सड़क किनारे खड़े हुए थे। बेकाबू डीसीएम ने पहले एक भैंसा-बुग्गी में टक्कर मारी तथा फिर सड़क किनारे खड़े बाइक सवार युवकों को रौंद दिया। डीसीएम के अंदर एक व्यक्ति शराब के नशे में धुत पड़ा हुआ था। जिसे ककरौली पुलिस थाने ले गई। पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं आई है।