फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bike riding miscreants snatched the purse of a health worker

बाइक सवार बदमाशों ने स्वास्थ्यकर्मी का पर्स छीना

Thu, 20 Feb 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants snatched the purse of a health worker
देवबंद (सहारनपुर)। बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार की रात सीएचसी कैंपस से घर जा रही महिला स्वास्थ्यकर्मी का पर्स लूट लिया। इतना ही नहीं बदमाशों ने उसने कानों से कुंडल झपटने का भी प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। महिला के शोर मचाने पर बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के महिला वार्ड में सफाईकर्मी के पद पर तैनात दर्शन देवी मंगलवार की रात्रि करीब 10 बजे सीएचसी कैंपस से अपने घर जा रहीं थीं। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके हाथ से पर्स छीन लिया। बदमाशों ने दर्शन के कुंडल छीनने का भी प्रयास किया, लेकिन उनके शोर मचाने पर बदमाश फरार हो गए। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे अस्पताल कर्मियों ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पीड़ित महिला ने बताया कि उनके पर्स में 2500 रुपये और मोबाइल फोन था। बता दें कि विगत 6 माह के भीतर रेलवे रोड पर पर्स छीनने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस आज तक किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। कोतवाल यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed