फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bike riding brother and sister died after colliding with buffalo buggy

भैंसा बुग्गी से टकराने पर बाइक सवार भाई और बहन की मौत

Tue, 23 Nov 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Bike riding brother and sister died after colliding with buffalo buggy
देवबंद (सहारनपुर)। गुनारसी गांव के समीप भैंसा बुग्गी की चपेट में आकर बाइक सवार भाई और बहन की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, परिजनों ने बगैर कार्रवाई किए दोनों शवों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन

भायला रोड पर झबीरण की गोहर निवासी बहादुर अली का पुत्र शाहरुख (25) और पुत्री साधना (18) रण खंडी में विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। सोमवार की देर रात्रि में दोनों भाई और बहन बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। जब वह गुनारसी गांव के समीप पहुंचे तो कोल्हू में गन्ना डालकर तेजी से निकली भैंसा बुग्गी से उनकी बाइक टकरा गई। इसमें दोनों भाई और बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी राहगीर ने घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने दोनों घायलों को नगर के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस भी अस्पताल में पहुंची। परिजनों ने बिना किसी पुलिस कार्रवाई के मंगलवार को सुबह के समय मृतक शाहरुख और साधना के शवों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। वहीं, जानकारी मिलते ही शाम के समय पूर्व विधायक और सपा नेता शशि बाला पुंडीर ने मृतक के घर पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। उनके साथ शिवा ठाकुर, सिकंदर अली, जयप्रकाश पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed