{"_id":"57dd9a094f1c1b9d4bd47522","slug":"bike-rider-killed-mother-and-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाइक सवार मां-बेटे की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बाइक सवार मां-बेटे की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 18 Sep 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना। मेरठ-करनाल हाईवे पर सड़क पार करते समय बाइक सवार मां-बेटा की टक्कर कार से हो गई। हादसे में दोनों की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। सूचना पुलिस को दे दी गई है।
तहसील क्षेत्र के गांव गढ़मलपुर सागड़ी का रहने वाला चीनू पुत्र करेश (20) माता मुन्नी (60) के साथ बाइक से दवाई लेने बुढ़ाना जा रहा था। सुबह करीब 10 बजे मेरठ-करनाल हाईवे पर गढ़ी सखावतपुर पेट्रोल पंप के पास सड़क पार करते समय बाइक कार से टकरा गई। टक्कर से बाइक सहित मां-बेटा 10-15 मीटर की दूरी पर जा गिरे।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक राजेंद्र वशिष्ठ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों को कस्बे की सीएचसी पर ले जाया गया। सीएचसी पर चिकित्सकों ने मुन्नी को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद चीनू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में चीनू ने दम तोड़ दिया। मां-बेटे की मौत से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने दोनों शवों को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने कार चालक अमित पंवार को कार सहित हिरासत में लिया है। अमित पंवार गाजियाबाद से चंडीगढ़ जा रहा था। घटना की तहरीर मृतक चीनू के पिता करेश ने कोतवाली बुढ़ाना में दी है। ग्रामीणों ने इस घटना को लेकर उपजिलाधिकारी से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलवाने की मांग की।