फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bike rider killed in a road accident

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Thu, 19 Dec 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bike rider killed in a road accident
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बुधवार देर रात को भोपा रोड पर जटमुझेडा के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान चांदपुर के युवक दीपक के रूप में हुई है। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजन देर रात को मौके पर पहुंच गए थे।

बुधवार देर रात को एक बाइक सवार युवक शहर से भोपा की ओर जा रहा था। जट मुझेडा से पहले एक पेपर मिल के पास किसी वाहन ने उसे चपेट में लेकर टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार अचेत होकर वहीं गिर पड़ा। राहगीरों की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नई मंडी इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि मृतक के पास से चांदपुर गांव की एक आईडी मिली है, जिसके जरिए उसकी पहचान चांदपुर निवासी 30 वर्षीय दीपक पुत्र जनेश्वर सैनी के रुप में हुई है। शव को कब्जे में ले लिया है। परिजन भी मौके पर पहुंच गए है। देर रात पुलिस कार्रवाई में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed