{"_id":"60a94e9a8ebc3e5557096f2c","slug":"bike-rider-dies-due-to-tractor-trolley-collision-muzaffarnagar-news-mrt5394475170","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। कस्बे के लक्सर मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सामने से आते बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।
उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के गांव झबरपुर निवासी रितिक शनिवार सुबह अपने दोस्त रॉनी के साथ किसी काम से पुरकाजी आया था। दोपहर करीब तीन बजे दोनों युवक बाइक पर यहां से झबरपुर लौट रहे थे। इसी दौरान जैसे ही वे लक्सर मार्ग पर गांव शेरपुर के पास पहुंचे, सामने से आती तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में रितिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी रॉनी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को पीएचसी ले जाकर भर्ती कराते हुए रितिक के शव को मोर्चरी भेज दिया। वहीं, हादसे के आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की पहचान गांव बढ़ीवाला निवासी जॉनी के रूप में हुई, जिसके खिलाफ सूचना पर पहुंचे रितिक के पिता बिल्लू ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।