{"_id":"6589c576361901222c04760a","slug":"bike-rider-death-by-car-collision-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-13862-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: भोपा - कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: भोपा - कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Mon, 25 Dec 2023 11:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 25 Dec 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
फोटो खबर
संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा। युसुफपुर के निकट कार की टक्कर से चीनी मिल में कार्यरत बाइक सवार कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत लिया है।
मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र के गांधीनगर निवासी विजय शंकर उर्फ बिट्टू ( 29) मोरना शुगर मिल में स्टोर लिपिक था। सोमवार सुबह ड्यूटी पूरी कर बाइक से घर लौट रहा था। वह भोपा के निकट युसुफपुर गांव के सामने पहुंचा तो मुजफ्फरनगर की ओर से आ रहे कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे विजय शंकर घायल हो गया। उसे भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने कार व चालक को हिरासत में ले लिया था। आरोपी चालक ककरौली थाना क्षेत्र के गांव टंढेड़ा निवासी बताया गया है। विजय शंकर की मौत की सूचना से परिजनों में शोक है। मृतक के पिता सुभाषचंद्र मोरना चीनी मिल में जेनरेटर ऑपरेटर हैं। मृतक विजय शंकर की सगाई की तैयारी भी चल रही थी। पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी है।