{"_id":"63f0d61398c48aeda009b5e7","slug":"bike-rider-death-by-car-collision-muzaffarnagar-news-c-14-1-123652-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
हरियाणा के करनाल और हरिद्वार (उत्तराखंड) के ध्यानार्थ
पत्नी के साथ गांव छछरौली में रिश्तेदारी में आया था बाइक सवार
कार सवार तीन लोगों भी मामूली रूप से घायल हो गए
संवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे खड़ी बाइक में कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में घायल बाइक सवार की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। कार सवार तीन लोगों भी मामूली रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया।
हरियाणा के करनाल के कैथल रोड शिव कॉलोनी निवासी पप्पू पुत्र अतर सिंह अपनी पत्नी सोहनबीरी के साथ बाइक से गांव छछरौली रिश्तेदारी में आए थे। शनिवार की दोपहर लौटते वक्त उनके साथ एक अन्य बाइक पर पप्पू की बहन सुनीता और उसका पति नवीन पुत्र हुकम सिंह निवासी गांव रसीदगढ़ थानाभवन भी जा रथे था। रतनपुरी थाना क्षेत्र में सठेड़ी कट के पास पप्पू ने बाइक सड़क किनारे रोक ली। इसी बीच मुजफ्फरनगर की ओर से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक के पास खड़ा पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पास खड़ी उसकी पत्नी सोहनबीरी, बहन सुनीता और बहनोई नवीन बाल-बाल बचे।
हादसे में कार चालक आशीष पुत्र प्रताप सिंह निवासी कनखल हरिद्वार, उनकी पत्नी रक्षिका एवं ससुर वीरेंद्र पुत्र मुरारी भी मामूली रूप से घायल हो गए। घायल पप्पू की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
घटना के संबंध में मृतक पप्पू के पुत्र अजय कुमार ने कार चालक के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने कार चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। आरोपी कार चालक आशीष पुत्र प्रताप सिंह को पुलिस ने हिरासत में लिया है।