फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bike rally taken out to raise awareness of Ayushman Yojana

आयुष्मान भारत योजना की जागरूकता को बाइक रैली निकाली

Tue, 27 Jul 2021 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Bike rally taken out to raise awareness of Ayushman Yojana
आयुष्मान योजना के प्रचार रैली को झंडी दिखाते सीएमओ। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड द्वारा संचालित कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर में आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया गया। सीएमओ डा. महावीर सिंह फौजदार ने रैली को हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन

सीएमओ ने सभी केंद्र संचालकों को सक्रिय रूप से काम करते हुए लाभार्थियों के कार्ड बनाने को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाने में जनपद तीसरी रैंक पर है। हमें और अधिक प्रयास करते हुए प्रथम नंबर पर जनपद का नाम लेकर आना है। उन्होंने कहा कि पखवाड़े के तहत लक्षित परिवारों को योजना के प्रति जागरूक करते हुए आयुष्मान कार्ड कैंप तक लाने एवं अधिकतम पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनवाने के हरसंभव प्रयास किए जाए। इस अभियान में ऐसे परिवारों को लक्षित किया जाएगा, जिन परिवारों के एक भी सदस्य का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है। इसके लिए ग्राम प्रधान व आशाओं को 2011 की सर्वेक्षण सूची दे दी गई है, जिनमें लाभार्थी नाम देखकर अपने आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन

जिला प्रबंधक सीएससी सनी तौमर और सौरभ शर्मा ने बताया कि बाइक रैली के आयोजन से ग्रामीण जनमानस में जागरूकता लाने का प्रयास किया गया। प्रत्येक ब्लाक में आयुष्मान भारत कार्ड बनाने को कैंप का आयोजन करते हुए ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों को सुविधा प्रदान करने का प्रयास किया गया है। जिले में 36 ग्राम पंचायतों में कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत अब तक जनपद में एक लाख 36 हजार आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। आयुष्मान पखवाड़े में चार लाख 14 हजार आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य शासन से मिला है। जनपद में 82 हजार 984 लाभार्थी परिवार हैं। डा. गीतांजलि वर्मा, जिला समन्वयक सीएससी ऋषभ बंसल, आयुष्मान टीम से डा. आकाश त्यागी, सन्नी चौधरी, सोजब जैदी और सीएससी सौरभ, सोनू, संजीव, सुमित, प्रशांत, तबरेज, जयकुमार, नीरज, सचिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed