{"_id":"6003335e8ebc3e316867031e","slug":"bike-rally-out-for-ram-temple-construction-fund-collection-muzaffarnagar-news-mrt5208811165","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीराम मंदिर निर्माण निधि संग्रह के लिए बाइक रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम मंदिर निर्माण निधि संग्रह के लिए बाइक रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरापुर। श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भाजपा पदाधिकारियों द्वारा नगर में बाइक रैली निकाली गई। रैली का कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। बाइक रैली सरस्वती शिशु मंदिर से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से होकर वापस वहीं पहुंचकर संपन्न हुई।
आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी हरीश नारंग ने बताया कि निधि संग्रह के लिए कस्बे को चार स्थानों में बांटा गया है। इनमें गुरु गोविंद सिंह बस्ती, विवेकानंद बस्ती, वाल्मीकि बस्ती और कृष्ण बस्ती के नाम से चिह्नित किया गया है, जहां अलग-अलग टीमों को निधि संग्रह के लिए लगाया जाएगा। निधि संग्रह अभियान 15 से 24 जनवरी तक चलाया जाएगा। कार्यकर्ताओं को दस, सौ और एक हजार रुपये के कूपन की रसीदें दी गईं हैं, जिन्हें श्रद्धालु अपनी सामर्थ्य के अनुसार लेकर सहयोग राशि दान कर सकेंगे। आयोजन में हरीश नारंग, दिनेश गंगपुरी, प्रवीण अग्रवाल, दिनेश माहेश्वरी, हरपाल सिंह, विपिन कुमार, प्रियांशु शर्मा, शोमित, सुरेश, नवीन सैनी, प्रतीक सैनी और डा. प्रवीण शर्मा आदि का सहयोग रहा।