फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bike Collides with Parked Trolley; Farmer Dies

Muzaffarnagar News: खड़ी ट्रॉली से टकराई बाइक, किसान की मौत

Fri, 22 May 2026 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Bike Collides with Parked Trolley; Farmer Dies
- पांच भाइयों में सबसे छोटा था अर्जुन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



पुरकाजी। बुधवार रात 11 : 30 बजे धमात गंग नहर के पास खड़ी ट्रॉली में बाइक टकराने से किसान अर्जुन (32) की मौत हो गई। दिन निकलने पर परिजनों को सूचना मिली। इसके बाद उन्होंने मृतक की पहचान की।



हरिनगर निवासी अर्जुन अपनी बाइक पर सवार होकर पुरकाजी आ रहा था, तभी उसकी बाइक एक पेड़ से टकराकर पास में खड़ी ट्रॉली से जा भिड़ी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को पुरकाजी पीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां उसे डॉक्टरों मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह पहचान होने पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। अर्जुन के चार भाई थे। तीन भाइयों की पहले ही मौत हो चुकी है। अर्जुन पांच भाइयों में सबसे छोटा था। अर्जुन अपने पीछे परिवार में पत्नी और दो बच्चे छोड़ गया है। अर्जुन छोटी जोत का किसान था। उससे ही परिवार का पालन-पोषण करता था। अर्जुन की 10 वर्षीय पुत्री अंजली और 6 वर्षीय पुत्र दीपांशु का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अर्जुन की मौत से गांव में गम का माहौल है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद गमगीन माहौल में शाम 5:30 बजे अर्जुन का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed