{"_id":"60b2923a8ebc3e3808775786","slug":"bike-collides-with-buffalo-budgie-one-dead-muzaffarnagar-news-mrt540438091","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंसा-बुग्गी में घुसी बाइक, एक की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंसा-बुग्गी में घुसी बाइक, एक की मौत, दूसरा गंभीर
विज्ञापन
भैंसा-बुग्गी से बाइक टकराई, एक की मौत
मुजफ्फरनगर। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार बाइक भैंसा-बुग्गी से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार युवक अंकुर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तितावी थाना क्षेत्र में बघरा क्षेत्र में शुक्रवार देर रात दो युवक तेज रफ्तार बाइक पर जा रहे थे। बघरा के निकट उनकी बाइक अचानक सामने से आती भैंसा-बुग्गी से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में एक युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। एसओ राधेश्याम यादव ने बताया कि मृत युवक की पहचान सहारनपुर जनपद के नागल थाना क्षेत्र के गांव कनियान निवासी अंकुर के रूप में हुई है। वहीं, घायल साथी की पहचान क्षेत्र के गांव सैदपुरा निवासी राजीव के रूप में हुई, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। भैंसा-बुग्गी में तेज रफ्तार बाइक घुसने से हादसा हुआ है।