फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bijnor murder case: Sumit arrested for murder case filed in Fugana

गिरफ्तार सुमित पर फुगाना में दर्ज है हत्या का मुकदमा

Thu, 19 Dec 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bijnor murder case: Sumit arrested for murder case filed in Fugana
बिजनौर हत्याकांड : गिरफ्तार सुमित पर फुगाना में दर्ज है हत्या का मुकदमा
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। बिजनौर जनपद में कोर्ट रूम में की गई शाहनवाज की दुस्साहसिक हत्या के मामले में गिरफ्तार शामली जिले के गांव लिलौन निवासी सुमित के खिलाफ फुगाना थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज है। जनवरी 2011 में सुमित ने गांव बहावड़ी के प्रधान बिजेंद्र की हत्या की थी, जिसमें पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। फिलहाल सुमित जमानत पर जेल से बाहर था।

बिजनौर जनपद में कोर्ट में मंगलवार को शाहनवाज नामक बदमाश की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में बिजनौर पुलिस ने मौके पर ही तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें शामली जनपद के गांव लिलौन निवासी सुमित पुत्र जयपाल भी शामिल हैं। फुगाना थाना पुलिस ने बताया कि गांव लिलौन निवासी सुमित के खिलाफ उनके थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज है, जिसमें वह फिलहाल जमानत पर चल रहा था। थाना क्षेत्र के गांव बहावड़ी (अब शामली) में जनवरी 2011 में ग्राम प्रधान बिजेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गांव काबड़ौत व बहावड़ी के बीच लिंक मार्ग पर हुई हत्या के समय ग्राम प्रधान बिजेंद्र शामली से गांव लौट रहा था। इस हत्याकांड में जांच के दौरान सुमित निवासी गांव लिलौन का नाम सामने आया था, जिस पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। फिलहाल सुमित जमानत पर जेल से बाहर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed