फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   bijli ki kami se band nahin honge jammer

बिजली की कमी से बंद नहीं होगें जैमर      

Sun, 30 Apr 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 30 Apr 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला कारागार में बिजली के कट से बंद होने वाले जैमर अब चौबीस घंटे चलते नजर आएंगे। शासन के आदेश पर हैदराबाद की कंपनी ने कारागार को पावर बैकअप से लैस करने की तैयारी शुुरू कर दी है। कंपनी के तकनीशियनों ने 15 किलोवाट सौलर सिस्टम लगाने का काम जेल में शुरू कर दिया है। सिस्टम से जेल के जैमर की लाइट को जोड़ा जाएगा। 24 घंटे कारागार के भीतर जैमर चालते नजर आएंगे। अफसरों की माने तो आने वाले दिनों में पूरी जेल को सौर ऊर्जा से लैस कर दिया जाएगा।       
विज्ञापन

सूबे की जेलों में बंद शातिरों द्वारा भीतर से ही फोन पर गैंग संचालित कर घटनाएं कराने की बातें सामने आती रही है। इस पर लगाम कसने के लिए प्रदेश में सबसे पहले जनपद की जेल में सवा तीन करोड़ की लागत से छह जैमर लगाए गए। गत वर्ष अप्रैल में जैमर चालू हो गए थे। जैमर तो लग गए, लेकिन बिजली का कट चालू फोन पर लगाम नहीं लगा पाया। पावर बंद होते ही जैमर काम करना बंद करने पर अपराधी फोन चालू करने लगे। मामले को लेकर आला अफसरों ने शासन का खत लिखकर जेनरेटर की मांग की। बिजली समस्या को दूर करने के लिए शासन ने नया जेनरेटर कारागार पर भिजवाया था। 
विज्ञापन


जेनरेटर की पावर कम पड़ने से जैमर चलने में फिर से दिक्कतें आने लगी। जेल अधीक्षक ने शासन को खत लिखकर समस्या से अवगत कराया। लखनऊ में अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लिया और कारागार के भीतर सोलर सिस्टम लगाने का निर्णय लिया। जेल अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि 33 लाख की कीमत के 15 किलो वाट के सोलर सिस्टम को लगाने का काम कारागार में शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैदराबाद की कंपनी के आधा दर्जन इंजीनियर रविवार दोपहर सोलर ऊर्जा पैनल का सामान लेकर कारगार पहुंचे। कंपनी के इंजीनियरों ने जेल में पैनल लगाने के लिए जगह का चयन करना शुुरू कर दिया है। सोलर सिस्टम से जैमर की लाइन को जोड़ा जाएगा। इसके लगने से 24 घंटे लाइट रहने से कारागार के भीतर जैमर बंद नहीं होंगे। अफसरों के अनुसार जैमरों को सौर ऊर्जा पैनल से जोड़ने के बाद पूरी जेल में हर वक्त लाइट रखने के लिए अलग से सौर ऊर्जा का पैनल लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed