फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bihar News: Raid in office of revenue employee in Vaishali lakhs of cash and documents seized

Bihar News: वैशाली में राजस्व कर्मचारी के कार्यालय में छापा, लाखों का कैश और कई मोबाइल मिले, तीन हिरासत में

Wed, 26 Mar 2025 11:28 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 26 Mar 2025 11:28 PM IST
सार

वैशाली के रेपुरा में राजस्व कर्मचारी के निजी कार्यालय पर छापेमारी की गई। इस दौरान लाखों रुपए नगद, दर्जनभर से अधिक मोबाइल और जमीन से जुड़े कागजात जब्त किए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Bihar News: Raid in office of revenue employee in Vaishali lakhs of cash  and documents seized
छापेमारी में मिले नगर रुपये। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले में डीएम यशपाल मीणा के निर्देश पर लालगंज थाना क्षेत्र के रेपुरा में राजस्व कर्मचारी के निजी कार्यालय पर छापेमारी की गई। इस कार्रवाई का नेतृत्व सदर एसडीओ रामबाबू बैठा, एसडीपीओ गोपाल मंडल और प्रशिक्षु आईपीएस शैलजा ने किया। छापेमारी के दौरान कार्यालय से नगद रुपए, लैपटॉप, दर्जनभर से अधिक मोबाइल फोन और जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण कागजात बरामद किए गए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  पटना DM ने की नगर निकाय कार्यालयों के भवन निर्माण, मॉनसून पूर्व तैयारी और PMAY की समीक्षा, दिए निर्देश
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे गहन पूछताछ जारी है। साथ ही, उनके मोबाइल फोन की व्हाट्सएप चैटिंग की भी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि डीएम को गुप्त सूचना मिली थी कि लालगंज थाना क्षेत्र में एक राजस्व कर्मचारी निजी मकान में अपना कार्यालय संचालित कर रहा है। इस सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



(छापेमारी के दौरान मौजूद पुलिस की टीम)

ये भी पढ़ें: होली के बाद लौटने के लिए पांच स्पेशल ट्रेनें, मैहर के लिए पांच जोड़ी ट्रेनों का ठहराव भी मिला

गैरकानूनी तरीके से कराया जा रहा था काम
छानबीन के दौरान यह भी सामने आया कि राजस्व कर्मचारी अवधेश कुमार अपने निजी कार्यालय में चार स्टाफ रखकर गैरकानूनी तरीके से काम करवा रहे थे। छापेमारी के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय प्रशासन इस मामले की गहन जांच में जुटा हुआ है और यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि बरामद दस्तावेजों और नगद राशि का उपयोग किन कार्यों में किया जा रहा था।

ये भी पढ़ें: होली के बाद लौटने के लिए पांच स्पेशल ट्रेनें, मैहर के लिए पांच जोड़ी ट्रेनों का ठहराव भी मिला

दस्तावेज जब्त किए
एसडीओ रामबाबू बैठा ने बताया कि डीएम के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पुलिस अब इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये वीडिया भी देखिए...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed