फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bihar incident stigma for civilized society: Madani

बिहार की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक: मदनी

Sun, 22 Nov 2020 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Bihar incident stigma for civilized society: Madani
मौलाना महमूद मदनी - फोटो : DEVBAND
बिहार की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक : मदनी
विज्ञापन

देवबंद। जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना महमूद मदनी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र भेजकर बिहार के वैशाली जिला में गुलनाज परवीन को छेड़खानी का विरोध करने पर जिंदा जलाकर मारने की घटना पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने इसे सभ्य समाज के लिए कलंक बताया है। साथ ही घटना से जुड़े दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
जमीयत उलमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना महमूद मदनी ने मुख्यमंत्री नीतीश को भेजे पत्र में कहा है कि यह घटना चाहे किसी भी वर्ग के साथ हो आरोपी पूरे समाज का दुश्मन हैं। समाज का कोई व्यक्ति किसी अपराधी का बचाव सिर्फ इसलिए करता है कि वह उसकी जाति या धर्म से संबंध रखता है तो यह कार्य शर्मनाक है। उन्होंने मुख्यमंत्री का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है कि व्यक्तिगत तौर से इस घटना का नोटिस लें और अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाए। साथ ही मृतका के परिवार वालों को 50 लाख रुपये का मुआवजा और परिवार के किसी समर्थ व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाए।
विज्ञापन

मदनी ने नीतीश कुमार से पुलिस प्रशासन के व्यवहार की भी शिकायत की है। कहा कि जरुरी है कि महिलाओं की सुरक्षा और अपराधियों को सजा दिलाने के लिए हर जिले में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए तथा इसके तहत स्पेशल टास्क फोर्स बनाया जाए जो इस तरह की घटनाओं से निपटने के लिए तुरंत न्यायिक कार्यवाही कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed