फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Big garbage vehicles will go from Khalapar only

Muzaffarnagar News: खालापार से ही जाएंगे बड़े कूड़ा वाहन

Tue, 02 Jul 2024 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Big garbage vehicles will go from Khalapar only
-तीन दिन पहले हुए हादसे के बाद पालिका ईओ ने लगा दिया था प्रतिबंध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका के कूड़ा वाहन से हुए हादसे में युवक की मौत हो जाने के बाद खालापार में बड़े कूड़ा वाहनों की नो एंट्री का आदेश एक दिन भी नहीं चल पाया। प्लांट तक कूड़ा वाहनों को ले जाने के लिए पालिका को वैकल्पिक मार्ग नहीं मिलने के कारण अब फिर से खालापार के मार्ग से ले जाना ही तय किया गया है।
तीन दिन पहले हुए हादसे के बाद पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने खालापार से बड़े कूड़ा वाहनों को किदवईनगर प्लांट तक ले जाने के लिए प्रतिबंध लगा दिया था। इसके साथ ही रामपुरम गेट वाली सड़क या सुजडू की ओर से वाहनों को प्लांट पर ले जाने के लिए विकल्प चुनने के निर्देश दिए गए थे। इसको लेकर आई परेशानी पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ़ अतुल कुमार ने ईओ डॉ़ प्रज्ञा सिंह को पत्र लिखकर विकल्प नहीं होने पर खालापार से ही बड़े कूड़ा वाहनों के आवागमन की अनुमति मांगी।
विज्ञापन

नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने अपने पत्र में कहा कि खालापार में दुर्घटना हो जाने के कारण बाद रुड़की रोड से विकास भवन के सामने मोहल्ला रामपुरम की ओर से कूड़ा वाहनों को ले जाने का विकल्प चुना गया था। मगर रामपुरम स्थित मुख्य गेट के छोटा होने के कारण वहां से छोटे कूड़ा वाहनों का आवागमन अत्यन्त कठिनाई के साथ हो पा रहा है। खालापार मार्ग से ही वाहनों के संचालन की बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईओ डॉ़ प्रज्ञा सिंह ने बताया कि सफाई की स्थिति को देखते हुए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था होने तक बड़े कूड़ा वाहनों को खालापार से ही आवागमन करने की सशर्त अनुमति प्रदान की गई है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संवाद स्थापित कर कूड़ा निस्तारण कराने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed