{"_id":"587fadfc4f1c1b665ff00841","slug":"bhutan-s-tourist-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन ने भूटान के पर्यटक को कुचला, कोहरे में सड़क पार करते समय हुआ हादसा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन ने भूटान के पर्यटक को कुचला, कोहरे में सड़क पार करते समय हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 18 Jan 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
पर्यटक के पास मिला परिचय-पत्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपार में बुधवार सुबह नेशनल हाईवे पर बरला इंटर कॉलेज के सामने हुए सड़क हादसे में भूटान से आए एक पर्यटक की मौत हो गई। वह परिजनों और साथियों के साथ घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश जा रहा था। यहां एक ढाबे पर नाश्ते के लिए टूरिस्ट रुके थे। सड़क पार करते समय कोई वाहन भूटान से आए पर्यटक को कुचल कर फरार हो गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कोहरे के कारण यह हादसा हुआ।
बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे तीन टूरिस्ट बसें छपार क्षेत्र में दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर स्थित बरला इंटर कॉलेज के सामने एक ढाबे पर आकर रुकी थीं। इन बसों में भूटान से पर्यटक आए थे, जो घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश जा रहे थे। पर्यटकों में शामिल 70 वर्षीय कुन्जांग पुत्र सोनांग लघुशंका के लिए हाईवे पार करने लगे, इसी दौरान घने कोहरे में किसी वाहन उसे अपनी चपेट में लेकर कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन को लेकर फरार हो गया। उसकी मौत से साथियों और परिजनों में शोक छा गया। सूचना पर छपार पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। छपार थाना प्रभारी केके शर्मा ने बताया कि कुन्जांग भूटान के वालकिंग का निवासी था। उसके साथ पत्नी और एक रिश्तेदार भी भारत घूमने आए हैं। उसकी मौत होने पर बाकी लोग आगे चले गए, जबकि पत्नी और रिश्तेदार यहीं पर रह गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ही पोस्टमार्टम के बाद शव को भूटान छोड़ने जाएगी। हादसे के संबंध में पुरकाजी निवासी ढाबा मालिक निक्का की ओर से अज्ञान वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।