फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhupendra brainstormed with the workers

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - भूपेंद्र ने कार्यकर्ताओं के साथ किया मंथन

Wed, 18 Oct 2023 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 18 Oct 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Bhupendra brainstormed with the workers
- लोस चुनाव के दावेदारों के साथ ही मिलने वाले कार्यकर्ताओं की रही भीड़
विज्ञापन


फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ मंथन किया। जिला संगठन की घोषणा को लेकर जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी से चर्चा की। संगठन में सक्रिय लोगों को रखे जाने पर बल दिया गया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें।
लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग बैठक की। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान, जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, पूर्व विधायक उमेश मलिक, पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश की जनता 2024 में प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार सत्ता सौंपना चाहती है। देश और दुनिया के घटनाक्रम को देखते हुए पीएम मोदी राष्ट्र की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हम सब भाजपा के कार्यकर्ता हैं। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अनुशासित है। हम सबको पार्टी हाईकमान की उम्मीदों पर खरा उतरना है।
विज्ञापन

उन्होंने जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी से कहा कि संगठन का खाका तैयार कर लें। संगठन में ऐसे लोगों को रखा जाए जो सक्रिय हैं और पार्टी के लिए समर्पित हैं। संगठन के बल पर ही लोकसभा में पार्टी को जीत दिलानी है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, पूर्व जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागी, सतपाल पाल, विजय शुक्ला, श्रीमोहन तायल, चरथावल प्रमुख अक्षय पुंडीर, अभिषेक चौधरी, राजीव गर्ग, शरद शर्मा, शशिबाला पुंडीर, जगदीश पांचाल, हरीश अहलावत, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पुरुषोत्तम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशुतोष बंसल के निधन पर शोक जताया
मुजफ्फरनगर। पूर्व विधायक विष्णु स्वरूप बंसल के बड़े पुत्र एवं पूर्व मंत्री चित्तरंजन स्वरूप के भतीजे आशुतोष स्वरूप बंसल का आकस्मिक निधन होने के कारण मंगलवार की सुबह भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। यहां भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरव स्वरूप और शिव मूर्ति संचालक मंडल के अध्यक्ष शंकर स्वरूप बंसल सहित परिवार के अन्य लोगों से मुलाकात कर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं अन्य भाजपा नेताओं ने शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed