फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhopa police station in-charge suspended, Mansoorpur in-charge made line spot

Muzaffarnagar News: भोपा थाना प्रभारी निलंबित, मंसूरपुर प्रभारी को किया लाइन हाजिर

Fri, 28 Jul 2023 07:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 07:34 PM IST
विज्ञापन
Bhopa police station in-charge suspended, Mansoorpur in-charge made line spot
अपराध पर नियंत्रण न कर पाने में एसएसपी ने की कार्रवाई
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। अपराध पर नियंत्रण न कर पाने में भोपा और मंसूरपुर थाना प्रभारी पर एसएसपी संजीव सुमन की गाज गिरी हैं। भोपा थाना प्रभारी को निलंबित और मंसूरपुर एसओ को लाइन हाजिर कर दिया गया हैं। उनके स्थान पर क्राइम ब्रांच से राजीव कुमार को भोपा और बेगराजपुर चौकी प्रभारी अखिल चौधरी को मंसूरपुर थाने का प्रभारी बनाया गया हैं।
लंबे समय से भोपा थाना प्रभारी अखिलेश कुमार की शिकायतें एसएसपी तक पहुंच रही थी। एसएसपी गोपनीय रूप से शिकायतों के बारे में जानकारी करा रहे थे। बृहस्पतिवार रात में थाना प्रभारी की बड़ी लापरवाही भोपा के गांव सिकंदरपुर में प्रधान के घर फायरिंग प्रकरण में सामने आई। उन्होंने निहत्थे पुलिसकर्मियों को प्रधान के घर सुरक्षा में भेज दिया था।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, इस बड़ी घटना के बारे में थाना प्रभारी ने एसएसपी को जानकारी देना भी उचित नहीं समझा। इसके अलावा मंसूरपुर थाना प्रभारी रोजंत त्यागी के बड़ी घटनाओं पर मौके पर न जाने की शिकायत एसएसपी को मिली थी। इसी के चलते एसएसपी ने दोनों थाना प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। एसएसपी संजीव सुमन ने कहा कि थाना प्रभारियों की लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed