फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhokarheri resonated with the sound of bullets

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला भोकरहेड़ी

Fri, 11 Jun 2021 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Bhokarheri resonated with the sound of bullets
भोपा सीएचसी में भर्ती भोकरहेडी का घायल युवक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला भोकरहेड़ी
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। कस्बा भोकरहेड़ी के इंटर कॉलेज मैदान में बृहस्पतिवार शाम दौड़ लगा रहे युवक पर कई वाहनों से पहुंचे मोरना निवासी युवकों ने हमला कर दिया। पीड़ित जान बचाने के लिए वहां से भागकर एक कोल्हू पर पहुंचा, लेकिन हमलावरों ने पीछा कर उसे अगवा करने की कोशिश की। जब ग्रामीण उनकी तरफ बढ़े तो ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग कर सबको पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। गंभीर घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
कस्बा भोकरहेड़ी निवासी शिवम बृहस्पतिवार शाम इंटर कॉलेज के मैदान में दौड़ लगा रहा था। उसी समय मोरना से कई वाहनों में सवार होकर 20 से अधिक युवक वहां पहुंचे और शिवम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घायल शिवम जान बचाने के लिए कॉलेज मैदान के पीछे से निकलकर शुक्रतारी-बहूपुरा मार्ग स्थित एक कोल्हू में जा छिपा। मगर पीछा कर रहे हमलावरों ने उसे अगवा करने का प्रयास करते हुए वहां भी मारपीट की। लहूलुहान युवक को बचाने के लिए ग्रामीण आगे बढ़े तो हमलावरों ने ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग कर दी और धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे शिवम के परिजनों ने उसे ले जाकर भोपा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, करीब तीन माह पूर्व भोकरहेड़ी के युवकों ने मोरना के कुछ युवकों से मारपीट की थी, जिसमें ग्रामीणों ने उनके बीच फैसला भी करा दिया था। लेकिन इसके बावजूद उसी रंजिश में शिवम पर हमला किए जाने की बात सामने आ रही है। इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed