फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhindi hit a hundred, tomato and bitter gourd also crossed the fifties

भिंड़ी ने मारा सैकड़ा, टमाटर और करेला भी अर्द्धशतक के पार

Sun, 17 Apr 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bhindi hit a hundred, tomato and bitter gourd also crossed the fifties
मुजफ्फरनगर। बाजार में हरी सब्जी के दाम आसमान छू रहे हैं। भिंडी 100 रुपये प्रति किलो, करेला, टमाटर, तोरी का भाव 60 रुपये और हरी मिर्च 80 रुपये प्रति किलो बिक रही है। सब्जी के दाम बढ़ने से रसोई का बजट बढ़ गया है।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ते ही इस बार नींबू के साथ सब्जियों के दाम भी बढ़ गए हैं। भिंडी का भाव बाजार में 40 रुपये प्रति किलो तक रहा है, लेकिन एकाएक दाम बढ़कर सौ रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए। यही हाल हरी मिर्च का है। पिछले दिनों हरी मिर्च बाजार में 140 रुपये प्रति किलो तक बिक गई, लेकिन अब कुछ राहत के बाद भी 80 रुपये प्रति किलो बिक रही है। टमाटर 60 रुपये प्रति किलो मिल पा रहा है। करेला, गोभी, कटहल, शिमला मिर्च 60 रुपये प्रति किलो बिक रही है। आम उपभोक्ता जो सब्जी लेने बाजार जा रहा है, उसकी जेब का पूरा बजट बिगड़ रहा है।
विज्ञापन

सब्जी मंडी पहुंचे राजीव कुमार का कहना है कि सब्जी महंगी हो जाने के कारण मुश्किलें झेलनी पड़ रही है। पहले ही लोग महंगाई से परेशान है, अब हरी सब्जी खाने में भी जेब ढीली हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता नीरज का कहना है कि नींबू और भिंडी के दाम सबसे अधिक बढ़े हैं। बाजार में नींबू की उपलब्धता भी कम हो गई है, जिस कारण इसके दाम अधिक बढ़ रहे हैं।
नींबू बिक रहा 240 रुपये किलो
नींबू के दाम आसमान छू रहे हैं। नीबू बाजार में 60 रुपये पाव बिक रहा है। मंडी से लेकर फुटकर तक एक ही रेट दिखाई दे रहा है।
सब्जी मूल्य प्रति किलो
भिंडी: 100 रुपये
गोभी: 60 रुपये
टमाटर: 60 रुपये
बैंगन: 30 रुपये
हरी मिर्च: 80 रुपये
तोरी: 60 रुपये
अदरक: 80 रुपये
लोकी: 20 रुपये
खीरा: 25 रुपये
कटहल: 50 रुपये
बीनस: 60 रुपये
शिमला मिर्च: 60 रुपये
करेला: 60 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed