{"_id":"5e31ce1f8ebc3ebfe82b1c4f","slug":"bhim-army-activists-sent-memorandum-to-president-devband-news-mrt4662521161","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा
विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन देते भीम आर्मी कार्यकर्ता
- फोटो : DEVBAND
भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा
देवबंद (सहारनपुर)। भीम आर्मी एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन द्वारा संगठन के पदाधिकारियों पर की जा रही दमनकारी कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की है। इस दौरान राष्ट्रपति को पांच सूत्रीय ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की गई।
भीम आर्मी के मंडल अध्यक्ष दीपक बौद्ध और विधानसभा अध्यक्ष शौर्य आंबेडकर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है। जिसमें कहा गया है कि भाजपा सरकार में आरएसएस के इशारे पर प्रशासन ने संगठन के राष्ट्रीय महासचिव कमल सिंह वालिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनजीत सिंह नौटियाल और शिवम खेवरिया पर दर्जनों फर्जी मुकदमे लगाकर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की है। जिससे पूरे दलित समाज में रोष व्याप्त है। ज्ञापन में कहा गया कि भीम आर्मी संगठन धर्म के नाम पर अल्पसंख्यक लोगों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। भीम आर्मी ने सीएए कानून के खिलाफ लोकतांत्रिक संगठनों के भारत बंद के आह्वान का समर्थन भी किया है। राष्ट्रपतिको भेजे ज्ञापन में उक्त पदाधिकारियों पर दर्ज झूठे मुकदमे खारिज करने, फर्जी मुकदमे दर्ज करने वाले दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने, सीएए व एनपीआर कानून के विरोध में प्रदर्शन करने वाले युवाओं व महिलाओं के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने, सीएए व एनपीआर कानून को वापस लेने तथा भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद को सरकारी सुविधा मुहैया करवाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में कपिल देव, दीपक कुमार, धर्मेश गौतम, आशु कुमार, अंकुश कुमार, मनोज, राहुल आदि रहे।