फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bharatiya Kisan Union

भाकियू सात को करेगी हाईवे जाम 

Tue, 05 Apr 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 05 Apr 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Bharatiya Kisan Union
भाकियू की बैठक में मौजूद कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

एनएचएआई द्वारा नेशनल हाईवे बाईपास पर किसानों की भूमि पर अवैध कब्जा करने के विरोध में भैंसी गांव में पंचायत आयोजित की गई। जिसमें भाकियू ने सात अप्रैल को हाईवे जाम कर अपनी भूमि को कब्जामुक्त कराने की चेतावनी दी।

विज्ञापन


नेशनल हाईवे अथोरटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने सन 2010 में हाईवे बाईपास बनाने के लिए किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया था। सोमवार को गांव भैंसी में हुई किसानों की पंचायत में भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने कहा कि एनएचएआई ने कुछ किसानों की भूमि पर अवैध कब्जा कर सड़क निर्माण किया है।
विज्ञापन


जिसका मुआवजा अभी तक नहीं दिया गया है। अगर सात अप्रैल से पूर्व किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया तो, भाकियू नेशनल हाईवे जाम कर किसानों की भूमि को कब्जा मुक्त कराएगी। रेलवे दोहरीकरण के दौरान किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। रेलवे के सक्षम अधिकारी किसानों को सहारनपुर बुलाकर मुआवजा तय कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान सहारनपुर नहीं जाएगा, मुआवजा मुख्यालय पर तय होगा। पंचायत में सठेड़ी, तिंगाई, रायपुर नंगली, भंगेला, बागोवाली, सरधन, भैंसी, शेरपुर, मंसूरपुर, वहलना, शेरनगर, पचेंडा, मुस्तफाबाद, खानुपुर, रामपुर तिराहा सहित करीब 25 गांवों के किसान मौजूद रहे। अध्यक्षता महक सिंह ने और संचालन जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने किया।


हरबीर, वेदपाल, राजपाल, सुशील, ओम सिंह, बिट्टू, संजीव, अतर सिंह, दीपक, मुस्तकीम, आमिल प्रधान, डॉ. महबूब, पंकज, ब्रजेश, राजकुमार, दिनेश, राजेश, सुनील काजी आदि किसान उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed