फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bharat Mata Ki Jai is the message of patriotism

भारत माता की जय से राष्ट्रभक्ति का संदेश जाता है

Wed, 30 Mar 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 30 Mar 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bharat Mata Ki Jai is the message of patriotism
program - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। पूर्व गृह राज्यमंत्री भाजपा नेता स्वामी चिन्मयानंद ने कहा कि कथाओं और नारी की बाजारीकरण नहीं होना चाहिए। भारत माता की जय से राष्ट्रभक्ति का संदेश जाता है। उन्होंने कहा कि पाक के हाफिज सईद और भारत के हैदराबाद के ओवैसी की सोच एक है। केवल चेहरे बदले हुए हैं। 
विज्ञापन


द्वारिकापुरी में पूर्व सांसद मालती शर्मा के आवास पर पत्रकारों से वार्ता में चिन्मयानंद ने इस बात पर दुख व्यक्त किया कि राम कथाओं का बाजारीकरण होता जा रहा है। जिस देश में पेड़ के नीचे कथा कहने की संस्कृति रही है, वहां लाखों, करोड़ों कथाओं पर खर्च किए जाने लगे हैं। कथाओं का व्यवसायीकरण हो गया है। यह समाज के लिए सही नहीं है। उन्होंने कहा कि सौंदर्य देश में पहले से है, अब महिला को बाजार बना दिया गया। ट्रैक्टर बेचने तक का विज्ञापन महिला कर रही हैं। हमारी संस्कृति परिवार की है, बाजार की नहीं है। 
विज्ञापन


बाजार से महिला सशक्तिकरण नहीं हो सकता। भारत माता की जय बोलने से राष्ट्रभक्ति का संदेश जाता है। यह हमारी परंपराओं में शामिल है। ओवैसी इसका विरोध करता है। हैदराबाद के ओवैसी और पाकिस्तान के आतंकी हाफिज सईद की सोच एक है। केवल इनका चेहरा बदला हुआ है। उन्होंने कहा कि महापुरुष किसी जाति के नहीं होते। डॉ. भीमराव अंबेडकर ने जो किया वह समस्त समाज के लिए किया। जय भीम के साथ जय मीम की बात कहने पर उन्होंने कहा कि मायावती को इस पर सवाल उठाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड पर प्रकरण पर वह बोले की यह दुर्भाग्य की बात है कि विधायक भी पैसे के गुलाम हो गए। केंद्र सरकार उत्तराखंड की सरकार को लेकर सही फैसला लिया है। असम में भाजपा की सरकार का दावा करते हुए कहा कि यूपी में भी हम ही जीतेंगे। सपा और बसपा अपने कर्मों से समाप्त हो जाएगी। 2017 में यूपी में बीजेपी एक बड़ी ताकत के रूप में उबरेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed