{"_id":"5f8201448ebc3e9bc3696152","slug":"bhakyu-s-continued-strike-in-tehsil-khatauli-news-mrt505522459","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू का तहसील में 10वें दिन भी धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू का तहसील में 10वें दिन भी धरना जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू का तहसील में बेमियादी धरना जारी
जानसठ। गांव घटायन में मांग के समर्थन में भाकियू का तहसील में दसवें दिन भी बेमियादी धरना जारी रहा।
बता दें कि गांव घटायन में गांव के पास ग्रामीणों के खाद के गड्ढे थे, जिनमें वे पिछले कई वर्षों से अपना खाद आदि को इस्तेमाल करते चले आ रहे थे। ग्राम प्रधान के द्वारा गांव में सार्वजनिक शौचालय बनवाने के लिए ग्राम समाज की भूमि को खाली कराने के लिए एसडीएम से शिकायत की गई थी। एसडीएम द्वारा टीम बनाकर जांच कराई गई, तो खाद के गड्ढों की भूमि ग्राम समाज के बंजर भूमि निकली, जिसको खाली कराने को कई दिनों से ग्राम प्रधान गांव के ग्रामीणों को समय देते रहे। एक अक्तूबर को प्रधान की शिकायत पर एसडीएम अमृतपाल कौर ने पुलिस फोर्स व राजस्व टीम को भेजकर ग्राम समाज की भूमि को खाली करा दिया था, जिसके विरोध में भाकियू ने एक अक्तूबर की रात्रि को ही एसडीएम कार्यालय के सामने बेमियादी धरना देना शुरू कर दिया था। भाकियू का धरना रात दिन पिछले दस दिनों से चलता आ रहा है। धरने पर तहसील अध्यक्ष अशोक चौधरी, एलडीबी के चेयरमैन नरेंद्र सिंह, महकार सिंह, नवीन सिंह, मदन सैनी, सेंसरपाल, खालिद गुर्जर आदि मौजूद रहे।