फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhakiyu's strike continues for the second day

Muzaffarnagar News: भाकियू का धरना दूसरे दिन भी जारी

Wed, 31 May 2023 05:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 05:39 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu's strike continues for the second day
धरना स्थल पर पहुंचे तहसीलदार और खंड विकास अधिकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। किसानों के गन्ने का पूर्ण भुगतान और विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने चीनी मिल के मुख्य गेट पर दूसरे दिन भी धरना दिया। तहसीलदार और खंड विकास अधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक भुगतान सहित सभी समस्याओं का समाधान नहीं होगा उनका धरना जारी रहेगा।
धरना स्थल पर पहुंचे तहसीलदार सतीश चंद बघेल ने कहा कि किसानों की हर संभव समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने किसानों से धरना समाप्त करने का आग्रह किया। खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार ने भाकियू कार्यकर्ताओं को बताया कि निराश्रित पशुओं की समस्या का समाधान जल्दी कर दिया जाएगा। अपने स्तर की सभी समस्याओं का वह जल्दी समाधान करेंगे।
विज्ञापन

भाकियू के तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान ने कहा कि जब तक उनकी सभी मांगे पूरी नहीं होगी, उनका अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। इस मौके पर विकास त्यागी, हाकम अली, उमर दराज, विपिन, कृष्णदत्त त्यागी, सुधीर, प्रवीण, विपिन व अबरार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed