{"_id":"64787fe6c17423ff6e0242bf","slug":"bhakiyus-strike-continues-at-the-gate-of-the-sugar-mill-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1035-1108-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: चीनी मिल के गेट पर भाकियू का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: चीनी मिल के गेट पर भाकियू का धरना जारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। किसानों के गन्ने का पूर्ण भुगतान और विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं का चीनी मिल के मुख्य गेट पर तीसरे दिन भी धरना जारी रहा। तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी, तब तक धरना जारी रहेगा।
गन्ने के पूर्ण भुगतान सहित दस समस्याओं को लेकर भाकियू का भैसाना चीनी मिल के गेट पर धरना जारी है। तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान ने बताया कि कोई भी अधिकारी उनकी बात सुनने नहीं आया है। किसान को उसके गन्ना मूल्य भुगतान के बदले चीनी दे दी जाएं। चीनी की दर जिस समय गन्ना लिया गया, उसी के हिसाब से होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की सभी मांगे पूरी नहीं होगी, उनका धरना जारी रहेगा। इस मौके पर विकास त्यागी, हाकम अली, विपिन, कृष्णदत्त त्यागी, सुधीर, प्रवीण, विपिन और संजीव पंवार आदि मौजूद रहे।