फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhakiyu's announcement, will put sugarcane in DM and SDM office from February 11

Muzaffarnagar News: भाकियू का एलान, 11 फरवरी से डीएम और एसडीएम कार्यालय में डालेंगे गन्ना

Sun, 29 Jan 2023 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu's announcement, will put sugarcane in DM and SDM office from February 11
राजकीय कालेज के मैदान में धरना पर भाकियू कार्यकर्ता के साथ चौधरी राकेश टिकैत।
राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में भाकियू का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा
विज्ञापन

राकेश टिकैत बोले, जो मिल भुगतान नहीं कर रही, उस पर सप्लाई बंद कर दें

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। भाकियू का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि 11 फरवरी से किसान चीनी मिल में नहीं, बल्कि डीएम और एसडीएम के कार्यालय पर गन्ना डालेंगे। उन्होंने किसानों से कहा कि जो मिल भुगतान नहीं कर रही, उस पर सप्लाई बंद कर दें।
सरकुलर रोड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर धरने के दूसरे दिन रविवार को बारिश के बावजूद कार्यकर्ता डटे रहे। किसानों के बीच भाकियू प्रवक्ता ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती, तब वह यहीं पर रहेंगे। इसके अलावा उन्होंने ऐलान किया कि अब 11 फरवरी के बाद से कोई भी किसान बजाज शुगर मिल पर अपना गन्ना नहीं डालेगा। डीएम और एसडीएम कार्यालय पर ही किसान अपना गन्ना डालें, ताकि उसकी व्यवस्था खुद प्रशासन करें। किसानों के सामने विकट हालात पैदा हो गए हैँ। भाव और भुगतान नहीं मिल रहा है। खेेतों में खड़ी फसलों को गोवंशीय पशु चट कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि किसान पीछे हटने वाले नहीं है। अपना हक लेकर रहेंगे। जीआईसी के मैदान पर संघर्ष जारी रहेगा।


मिल ने मांगा 10 फरवरी तक का समय
किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत बुढ़ाना मिल पर बात करने गए थे। उन्होंने 10 फरवरी तक का समय मांगा है। अगर 10 फरवरी से पहले भुगतान हो जाता है तो ठीक है, नहीं तो 11 फरवरी से मिल के बजाए डीएम और एसडीएम के यहां गन्ना डाला जाएगा। प्रशासन ही उस गन्ने और भुगतान की व्यवस्था करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



जीआईसी मैदान में तैयार हो रहा तंबुओं का गांव
राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में अलग-अलग क्षेत्र से आए किसानों अपने-अपने तंबुओं पर गांव के हिसाब से बैनर लगा लिए है। पक्के तंबू गाड़कर बड़ी संख्या में किसान जीआईसी मैदान में रुके हुए है। वहीं, ट्रॉ़लियों पर भी पक्के तंबू बनाए गए है। राकेश टिकैत ने कहा कि अब यहीं पर गांव बसाने की तैयारी है।

जीआईसी में बनाया अस्थाई अस्पताल
भाकियू कार्यकर्ताओं के लिए अस्थाई अस्पताल बनाया गया है। चिकित्सा शिविर लगाकर भाकियू कार्यकर्ताओं के उपचार की व्यवस्था भी कर दी गई है। धरना दे रहे किसानों और भाकियू कार्यकर्ताओं के लिए तमाम तरह की दवाएं और पट्टी आदि रखी गई है, ताकि किसी भी तरह की परेशानी होने पर कार्यकर्ताओं को उपचार दिया जा सके। इसके लिए दो-तीन चिकित्सक भी तैनात है।


रागिनी से किसानों ने किया मनोरंजन
भारतीय किसान यूनियन के धरने में लगातार रागिनी से कार्यकर्ताओं का मनोरंजन भी किया जा रहा है। देर रात तक कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल रहा।



नाराजगी के बाद गायब दिखी गाड़ियां
भाकियू के धरने के पहले दिन राकेश टिकैत ने गाड़ियों पर जताई गई नाराजगी के बाद रविवार को जीआईसी मैदान से गाड़िया गायब नजर आई। टिकैत ने कहा था कि आंदोलन गाड़ियों से नहीं चलता। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर ही आंदोलन में पहुंचे। इसके बाद धरने के दूसरे दिन जीआईसी में गाड़ियां नजर नहीं आई।


बूंदाबांदी के बावजूद डटे किसान
शनिवार रात को तंबू गाड़कर किसानों ने अपने रहने की व्यवस्था कर ली थी। वहीं, किसान नेता राकेश टिकैत भी रात भर जीआईसी मैदान में तंबू में ही रहे। जीआईसी मैदान में भी खाने-पीने की व्यवस्था की गई। जगह-जगह भट्टी चढ़ाकर खाना पकाया गया। रविवार के सुबह राकेश टिकैत ने तंबुओं का निरीक्षण किया।



ये रहे मौजूद
भाकियू धरने के दूसरे दिन जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, नगराध्यक्ष गुलबहार राव, सत्येंद्र चौहान, ओमपाल मलिक, जोगेंद्र पहलवान, नवीन राठी, देव अहलावत, विकास शर्मा, विकास चौधरी, अशोक, श्याम सिंह, कालेन्द्र मलिक, तालिब चौधरी, शक्ति सिंह, विजय कुमार, विनय कुमार, वेदपाल, मोनू ठाकुर, संजय कुमार त्यागी, प्रमोद अहलावत, कुलदीप त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed