{"_id":"6787b1e6046510fdc607fca1","slug":"bhakiyu-workers-warned-of-agitation-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-137926-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: भाकियू कार्यकर्ताओं ने दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: भाकियू कार्यकर्ताओं ने दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। भाकियू कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे के निकट ओयो होटल खुलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
सभासद एवं भाकियू कार्यकर्ता असद खान के आवास पर हुई भाकियू कार्यकर्ताओं की बैठक में ब्लाॅक अध्यक्ष सतेंद्र चौहान ने कहा कि विगत दिनों एक होटल में अनैतिक कार्य करते हुए पांच युवतियां पकड़ी गई थीं। पुलिस ने कई युवकों को भी हिरासत में लिया था।
हाईवे के निकट होटल की आड़ में देह व्यापार का धंधा हो रहा है। एसडीएम मौनालिसा जौहरी ने पुलिस को साथ लेकर गांव शाहबाजपुर तिगाई में छापामारी की तो होटल के कमरों से अनैतिक सामान बरामद हुआ था। हाईवे पर इस प्रकार के कोई भी होटल को नहीं खुलने दिया जाएगा। वह कार्यकर्ताओं को साथ लेकर ऐसे होटलों की छानबीन करेंगे। ऐसे होटल खोले गए तो भाकियू कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे। प्रवेंद्र ढाका के संचालन में हुई बैठक में विकास दीक्षित, ललित त्यागी, संदीप सोम, ओमप्रकाश मलिक, वीरेंद्र ठाकुर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।