फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhakiyu will blow the election bugle from Muzaffarnagar on September five, Naresh Tikait said - now time to treat BJP

भाकियू के तेवर तल्ख : 5 सितंबर को मुजफ्फरनगर से फूंकेगी चुनावी बिगुल, टिकैत बोले -अब भाजपा के इलाज का वक्त

Sun, 18 Jul 2021 12:28 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 18 Jul 2021 12:28 AM IST
सार

चौधरी नरेश टिकैत ने पंचायत में कहा कि अब की बार हम हम उस पार्टी विधायक का समर्थन करेंगे जिससे हम जरूरत पड़ने पर जब चाहे जब पंचायत में इस्तीफा मांग सकें, कहा कि हमारे बीच जो जयचंद है, उनका भी इलाज किया जाएगा।  

विज्ञापन
Bhakiyu will blow the election bugle from Muzaffarnagar on September five, Naresh Tikait said - now time to treat BJP
पांच किसानों को छुड़ाने की मांग लेकर किसानों ने कल प्रदर्शन किया। सिरसा में महापंचायत के दौरान राकेश टिकैत... - फोटो : ani

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन की मुजफ्फरनगर में सिसौली के किसान भवन पर हुई मासिक पंचायत में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान में महापंचायत की जाएगी। इस महापंचायत से चुनावी बिगुल फूंका जाएगा। यह महापंचायत भाकियू के लिए प्रतिष्ठा और मान सम्मान की पंचायत होगी।

विज्ञापन


उन्होंने भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि फर्जी मामले दर्ज करा कर लोगों में भय पैदा कर दिया है। आज किसान वर्ग पूरा खतरे में है। उन्होंने किसानों से गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन में लगातार भागेदारी करने का आह्ववान। पंचायत में बड़ौत के प्रदीप आत्रे हत्याकांड में मौजिजाबाद नांगल के प्रधान को जेल भेजने का मामला उठाया गया, जिस पर बागपत के पुसार गांव में 23 जुलाई को पंचायत करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


सिसौली की मासिक पंचायत में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत का गुस्सा भाजपा सरकार पर फूट पड़ा। कहा कि भाजपा की बहुत मदद की, सरकार बनवाई। मगर आज भाजपा सरकार किसानों की सुनने को तैयार नहीं है। आज किसान वर्ग पूरा खतरे में है। अब भाजपा का इलाज करने का समय आ गया है। कहा कि अराजनीतिक चोला ओढ़े हुए 35-36 साल हो चुके हैं। अब यह चोला किसान हित में उतारना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पांच सितंबर की महापंचायत मुजफ्फरनगर की धरती पर ऐतिहासिक पंचायत होगी। हमने 35 साल के किसान यूनियन के अनुभव को देखते हुए यह  माना है कि यह सरकार और सभी सरकारों के मुकाबले सबसे जिद्दी और अड़ियल सरकार है, अगर यह सरकार नहीं बदली गई तो आने वाले भविष्य में किसान बिरादरी ही समाप्त हो जाएगी। हमें आपस के सभी मतभेद भुलाकर इस महापंचायत के लिए सभी को तैयार करना है।

मुजफ्फरनगर की इस महापंचायत से चुनावी बिगुल का आगाज होगा। हमें अपने काम धंधे के साथ-साथ एक निगाह अपनी खेती पर और दूसरी इस आंदोलन पर रखनी है, इस आंदोलन को हमें चलाना है। इस आंदोलन में सभी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता होगी जो सभी किसान मिलजुल कर अपनी इच्छा अनुसार देंगे और आंदोलन को सफल बनाने का काम करेंगे।

चौधरी नरेश टिकैत ने पंचायत में कहा कि अब की बार हम हम उस पार्टी विधायक का समर्थन करेंगे जिससे हम जरूरत पड़ने पर जब चाहे जब पंचायत में इस्तीफा मांग सके, अगर वह  किसान हित में कार्य नहीं कर रहा है।

उन्होंने कहा कि हमारे बीच जो जयचंद है, उनका भी इलाज किया जाएगा। चौधरी नरेश टिकैत ने बागपत के मौजिजाबाद नांगल के प्रधान विजेंद्र की गिरफ्तारी के विरोध में 23 जुलाई को बड़ौत तहसील के पुसार गांव में पंचायत का एलान किया।

राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह ने कहा कि आठ महीने से आंदोलन चल रहा है। किसान अपनी मांगों को मनवाने के लिए बराबर आंदोलन कर रहा है। हम तो रामराम वाले  हैं और यह सरकार  जय श्रीराम वाली हैं, उनसे हमे बच के रहना है क्योंकि यह श्रीराम वाले व्यापारी हैं यह किसान हितेषी और देश हितेषी नहीं हो सकते।  उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर की धरती एक क्रांति की धरती है, इसलिए संयुक्त मोर्चे ने मुजफ्फरनगर को ही महापंचायत के लिए चुना है। 

 देश खाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह ने पांच सितंबर की महापंचायत को पूरा समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार के पैर उखड़े हुए है, ऐसा मौका बार-बार नहीं मिलते, इसलिए संगठित रहकर इस सरकार के खिलाफ आंदोलन को ओर तेज करें। पंचायत में आये हुए खाप चौधरियों ने भी महापंचायत को पूरा समर्थन दिया है।

पंचायत में मुख्य रूप से देश खाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह, काल खंडे खाप के संजय सिंह, लाटियान खाप वीरेंद्र सिंह , बत्तीसा खाप के सोकेंद्र सिंह, सीताराम मलिक थंबेदार, किसान संयुक्त मोर्चा के सदस्य अवतार सिंह,  पूर्व जिला अध्यक्ष धीरज लाठियान आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता ओम प्रकाश शर्मा व संचालन विकास शर्मा ने किया।

सहायता राशि दी
बुढाना ब्लॉक ने पंचायत में 151000 रुपए की सहायता राशि किसान आंदोलन को भेंट की। इससे पहले भी 205000, राशि बघरा ब्लॉक से ओर 225000 की राशि शाहपुर ब्लॉक से किसान आंदोलन में दूध के लिए दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed