फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhakiyu Tomar surrounded the collectorate, performed

भाकियू तोमर ने घेरी कलक्ट्रेट, किया प्रदर्शन

Tue, 23 Aug 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Tomar surrounded the collectorate, performed
कलक्ट्रेट में महा पंचायत में मंचासीन किसान यूनियन (तोमर ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पदाधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
भाकियू तोमर ने घेरी कलक्ट्रेट, किया प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाकियू तोमर ने किसानों को नलकूप पर मुफ्त बिजली और डीजल, खाद में 50 प्रतिशत छूट समेत 14 मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि किसानों के साथ नाइंसाफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भाजपा सरकार ने किसानों के लिए जो घोषणाएं की थीं, उन्हें पूरा किया जाना चाहिए।
भाकियू तोमर ने किसानों की समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि भाजपा ने किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली दिए जाने की घोषणा की थी। सरकार को अपनी घोषणाओं पर खरा उतरना चाहिए। बढ़ती महंगाई को देखते हुए डीजल, खाद और कीटनाशक पर 50 प्रतिशत छूट दी जाए। ट्यूबवेल पर बिजली मीटर न लगवाया जाए। रजबहे से खेतों पर पानी की व्यवस्था की जाए। गांव दतियाना में मंसूरपुर शुगर मिल का कांटा दिया जाए। तहसीलों में भ्रष्टाचार खत्म किया जाए। कुल 14 मांगें किसानों ने रखीं। इन मांगों को लेकर किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम प्रशासन को ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अखिलेश चौधरी, युवा जिलाध्यक्ष अंकित गुर्जर, राष्ट्रीय प्रवक्ता चंद्रवीर सिंह, राष्ट्रीय प्रभारी राजवीर सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राममेहर तोमर, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रवण त्यागी, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष अजब सिंह गुर्जर, युवा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, देहरादून जिलाध्यक्ष संदीप चौहान, विरेंद्र तेवतिया, पवन त्यागी, राजीव मलिक, नितिन राठी, राव मलिक, पदम सिंह, काशीद हुसैन, राजेश यादव, दिनेश प्रधान, पंकज, विशाल अहलावत, अजय त्यागी, निखिल चौधरी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिसर में ही चढ़ी भट्ठी, दफ्तरों में नहीं पहुंचे अधिकारी
किसानों के लिए भोजन की व्यवस्था कलक्ट्रेट परिसर में ही रही। कलक्ट्रेट कार्यालय के सामने किसानों के भोजन तैयार हुआ। धरने के बाद किसानों ने यहीं पर भोजन किया। प्रदर्शन में बाहरी जिलों से आने वाले किसानों ने अपनी बस और अन्य वाहनों को जीआईसी के मैदान में खड़ा किया। कुछ किसान अपने ट्रैक्टर लेकर कलक्ट्रेट में ही पहुंच गए। इससे कलक्ट्रेट में पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। किसानों की भीड़ के कारण कई अफसर भी अपने कार्यालयों में नहीं पहुंच पाए। किसानों की भीड़ को देखते हुए पुलिस की व्यवस्था की गई थी।

महावीर चौक से प्रकाश चौक तक जाम
किसानों के धरना-प्रदर्शन के चलते महावीर चौक से लेकर प्रकाश चौक तक लगातार जाम की स्थिति बनी रही। दोपहर के समय जब स्कूलों की छुट्टी हुई तो बच्चों को भी घर जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। भीषण गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed