फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhakiyu Tomar protested at Purkaji police station

Muzaffarnagar News: भाकियू तोमर ने पुरकाजी थाने में दिया धरना

Mon, 12 Jun 2023 05:28 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 12 Jun 2023 05:28 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Tomar protested at Purkaji police station
- पुलिसकर्मियों पर लगाया अभद्रता का आरोप, कार्रवाई की माग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस पर पदाधिकारियों के साथ धक्का मुक्की करने का आरोप लगाते हुए भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने थाने पर धरना दिया। चेतावनी दी कि जब तक दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होगी धरना जारी रहेगा। सीओ सदर के जांच के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हो गया।
पुरकाजी लक्सर मार्ग पर बृहस्पतिवार को भाकियू तोमर के पदाधिकारी विरोध करने पहुंचे थे। इसी दौरान पुलिसकर्मियों व भाकियू नेताओं के बीच खींचतान हुई थी। भाकियू नेता परवेज एडवोकेट और विशाल चौधरी का पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करने का वीडियो वायरल हुआ था।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब 11 बजे भाकियू नेताओं ने पुराने हाईवे पर थाने के सामने धरना शुरू कर दिया। करीब 12 बजे धरने पर पहुंचे ब्लॉक अध्यक्ष अजय त्यागी सभी लोगों को थाने पर ले गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर थाना परिसर में ही धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने से पहले कोई नोटिस आदि नहीं दिया गया और प्रशासन द्वारा हिटलरशाही दिखाकर अतिक्रमण हटाया गया है। विरोध करने पर भाकियू तोमर के नेताओं के साथ पुलिस ने दुर्व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि अभी अतिक्रमण ही हटा है। जमीन पर कब्जा हम लोगों का ही है। हम लोग कोर्ट के माध्यम से शासन से अपने नुकसान का मुआवजा लेंगे। पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष गुर्जर ने आरोप लगाया कि पुलिस लोगों का उत्पीड़न कर रही है। पुलिस कर्मियों ने जान बूझकर भाकियू तोमर के पदाधिकारियों से धक्का मुक्की कर उनका अपमान किया है। उत्तराखंड जिलाध्यक्ष विकेश बालियान, जिला उपाध्यक्ष जावेद बाबर, मोहम्मद राशिद, प्रवेज अहमद, विशाल चौधरी, जावेद सलमानी, अजय त्यागी, शमशाद अहमद, मोहम्मद इरशाद ने भी विचार रखे।

करीब ढाई बजे सीओ सदर यतेंद्र नागर धरने पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जिस पर सीओ सदर को अपनी मांगों का ज्ञापन देकर धरना समाप्त कर दिया गया। इस दौरान विशेष त्यागी, शहजाद तुर्क, गुड्डू पधान, कोमल शर्मा, रब्बान मलिक, सलमान मलिक, विशाल फरीदी, निसार अहमद आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed