फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhakiyu Tomar made toll free for one hour in Chhapar

भाकियू तोमर ने छपार में एक घंटे कराया टोल फ्री

Thu, 25 Aug 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Tomar made toll free for one hour in Chhapar
छपार हाईवे पर टोल फ्री कराते भाकियू तोमर के कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
छपार (मुजफ्फरनगर)। भाकियू तोमर के पदाधिकारी के साथ छपार में टोलकर्मी के साथ कहासुनी हो गई। टोल को लेकर संगठन का कार्ड दिखाने की बात कही। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया और टोल फ्री करा दिया। एक घंटे तक टोल फ्री रहने के बाद टोल प्लाजा के मैनेजर ने बीच-बचाव किया। इसके बाद टोल चालू कराया गया।
विज्ञापन

बुधवार को भाकियू तोमर के ब्लॉक गुरुकुल के उपाध्यक्ष नीरज अपनी कार से मुजफ्फरनगर जा रहे थे। छपार टोल प्लाजा पर कर्मियों ने टोल मांगा। उन्होंने संगठन का कार्ड दिखा दिया। आरोप है कि इसके बाद भी टोलकर्मियों ने कार निकालने से इंकार कर दिया। नीरज का आरोप हैं कि परिचय दिए जाने के बाद भी टोलकर्मियों ने उसके साथ बदसलूकी की। पूरे मामले की जानकारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर को दी गई। इसके बाद पुरकाजी ब्लाक अध्यक्ष अजय त्यागी के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और उन्होंने टोल फ्री करा दिया। लगभग एक घंटा तक टोल फ्री रहा। छपार थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार मौके पर पहुंच गए। टोल प्लाजा के मैनेजर ने बीच-बचाव कर खेद प्रकट किया। इसके बाद टोल चालू कराया गया। युवा जिलाध्यक्ष अंकित गुर्जर, नीटू त्यागी, विशाल चौधरी, मुकेश गुर्जर, रियाजुदीन फरीदी, गफ्फार, कालू फरीदी, सलमान, शहजाद, रब्बानी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed