फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhakiyu's picketing for payment of sugarcane price

Muzaffarnagar News: गन्ना मूल्य भुगतान के लिए भाकियू का धरना-प्रदर्शन

Fri, 09 Dec 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu's picketing for payment of sugarcane price
देवबंद के खंड विकास कार्यालय परिसर में धरना देते भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : DEVBAND
देवबंद। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान समेत किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने खंड विकास कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन

भाकियू ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि विद्युत निगमकर्मियों द्वारा किसानों को अनुचित कानून प्रक्रिया का भय दिखाकर उनका शोषण किया जा रहा है जिसे तुरंत बंद किया जाना चाहिए। गांव की घरौनी में राजस्व अधिकारियों व लेखपालों द्वारा बिना किसी सूचना के अनुचित कानून प्रक्रिया द्वारा गलत कार्य किया जा रहा है। जिसको लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। भाकियू कार्यकर्ताओं ने गन्ना मूल्य 500 रुपये क्विंटल घोषित कराने तथा बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान ब्याज सहित दिलाने के साथ ही चीनी मिल के तौल कांटों को चेक कराने की मांग की। उनका आरोप है कि मिलकर्मी तौल कांटों में गड़बड़ी कर घटतौली करके किसानों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। धरना-प्रदर्शन में ब्लाक अध्यक्ष चौ. ललित कुमार, विनय कुमार, सत्तार गौड़, फरमान अली, अजय कुमार, सरताज, ईश्वर चंद आर्य, यशपाल सिंह, चौ. केहर सिंह, संजय व रणवीर फौजी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed