फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhakiyu's picketing at the powerhouse, employees accused of illegal recovery

भाकियू का बिजलीघर पर धरना, कर्मचारियों पर अवैध वसूली का आरोप

Mon, 03 Oct 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu's picketing at the powerhouse, employees accused of illegal recovery
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुरकाजी। विद्युत निगम में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए भाकियू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बिजलीघर पर धरना दिया। उन्होंने भ्रष्ट विद्युत निगम कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की।
दोपहर करीब 11 बजे नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारुकी भाकियू नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पुरकाजी बिजलीघर पर पहुंचे। आरोप लगाया कि नए विद्युत कनेक्शन लेने के लिए उपभोक्ता को परेशान किया जा रहा है। नए विद्युत मीटर लगाने के नाम पर अवैध वसूली और पूरा भुगतान करने के कई-कई दिन बाद मीटर लगाए जाते हैं। इसके अलावा भी चेयरमैन ने कई आरोप लगाए। सूचना पर पहुंचे एसडीओ अजय कुमार ने सभी समस्याओं को समाधान दिवस के रजिस्टर में नोट कराया और जल्द ही निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

एसडीओ का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी, जो भी कर्मचारी दोषी पाया जाएगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद धरना खत्म कर दिया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष नवीन राठी, संजय त्यागी, मोनू प्रधान, विवेक राठी, मोहम्मद सुलेमान सभासद, इनाम फरीदी, सद्दाम फरीदी, मुजफ्फर प्रधान, खुशनसीब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed