फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhakiyu Ambavata's office built on highway land demolished

Muzaffarnagar News: हाईवे की जमीन पर बना भाकियू अंबावता का कार्यालय ध्वस्त

Tue, 10 Jan 2023 07:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 07:42 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Ambavata's office built on highway land demolished
अधिग्रहित 400 वर्ग मीटर जमीन पर बना दी गई थी दुकानें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर से सटे सिसौना गांव में दिल्ली-देहरादून हाईवे की जमीन बनाए गए भाकियू अंबावता के कार्यालय को प्रशासन ने ढहा दिया। अधिग्रहित 400 मीटर जमीन पर अवैध कब्जा किया गया था, जिसे प्रशासन ने मुक्त करा दिया है।

एनएचएआई के अधिकारियों ने डीएम सीबी सिंह को शिकायत की थी कि सिसौना में अधिग्रहित 400 वर्ग मीटर जमीन पर इनाम सादिक ने कब्जा कर चार दुकानें बनाई है। लगभग ढाई वर्षो से अवैध कब्जा चला आ रहा था। डीएम ने जांच के लिए एसडीएम सदर को मौके पर भेजा तो शिकायत सही पाई गई। बनाई गई दुकानों में भाकियू अंबावता का कार्यालय चलाया जा रहा था। डीएम के निर्देश पर तहसील की टीम छपार पुलिस के साथ बुल्डोजर लेकर पहुंची। एसडीएम सदर की मौजूदगी में समस्त अवैध निर्माण का ध्वस्त कराया गया। चारों दुकानों को ध्वस्त करने के साथ ही कब्जाई जमीन भी खाली कराई गई। इस दौरान भाकियू अंबावता के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसडीएम परमानंद झा ने बताया कि अधिग्रहित जमीन का मुआवजा लेने के बाद कब्जा किया गया था, जिसे मुक्त कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed