फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhakiu Kisan Sena will stage a sit-in at the DM's office on November 2

भाकियू किसान सेना दो नवंबर को डीएम कार्यालय पर देगी धरना

Fri, 28 Oct 2022 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Bhakiu Kisan Sena will stage a sit-in at the DM's office on November 2
छपार। भाकियू किसान सेना आगामी दो नवंबर को भ्रष्टाचार के खिलाफ जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेगी। शुक्रवार को गांव खुड्डा में जिलाध्यक्ष मुरसलीन के निवास पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अवनीत पंवार की अध्यक्षता में बैठक हुई। राष्ट्रीय संगठन प्रभारी ने बताया कि बसेडा में किसान सेवा सहकारी समिति के कर्मचारी किसानों को फर्जी रशीद देकर रुपया वसूल रहे हैं। इस संबंध में किसानों ने एक प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी और सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक को दिया। जांच चल रही हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसका विरोध किया जाएगा। पहले सभी कार्यकर्ता जीईसी मैदान में इकठ्ठा होंगे और वहां से राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ जिलाधिकारी कार्यालय की ओर कूच करेंगे। राष्ट्रीय संगठन प्रभारी मोहम्मद शमी ने कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में जीईसी मैदान में पहुंचने का आह्वान किया। बैठक में अशोक ठाकुर प्रदेश प्रभारी मंत्री, मोहित ठाकुर, मशकूर, दिलशाद, अनिल प्रधान, शहीद, गय्यूर, पवन ठाकुर, विकास त्यागी व संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed