{"_id":"654008ee813b1c673402d125","slug":"bhaisana-mill-paid-rs-112-crore-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1031-10490-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - भैसाना मिल ने किया 112 करोड़ का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - भैसाना मिल ने किया 112 करोड़ का भुगतान
Tue, 31 Oct 2023 01:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 31 Oct 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
बुढ़ाना में धरनास्थल पर भुगतान को लेकर चर्चा करते नाखुश किसान। स्रोत भाकियू।
- दीपावली से पहले क्षेत्र के 26901 किसानों के खातों में पहुंचा पैसा
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। भैसाना चीनी मिल क्षेत्र के किसानों के लिए देर से ही लेकिन राहत भरी खबर आई। मिल क्षेत्र के 26901 किसानों के खातों में 15 मार्च तक का भुगतान 112 करोड़ पहुंच गया है। चीनी मिल पर अब 25 दिन का 51 करोड़ 25 लाख बकाया है। यह भुगतान चीनी की बिक्री से किया जाएगा।
भैसाना चीनी मिल पर किसानों का धरना और जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन रंग लाया। मिल ने किसानों का एक मुश्त 112 करोड़ का भुगतान किया है। जिला गन्ना अधिकारी संजय सिसोदिया ने बताया कि भैसाना मिल क्षेत्र के 26901 किसानों के खातों में भुगतान पहुंच गया है। बकाया धनराशि का भुगतान गन्ना विभाग के माध्यम से सीधे किसानों के खातों में भिजवाया है।
चीनी मिल भैसाना पर 264 करोड़ का भुगतान बकाया चला आ रहा था। 112 करोड़ भुगतान के बाद चीनी मिल पर किसानों का अब 21 करोड़ 25 लाख बकाया है। चीनी मिल के पास इस समय 60 करोड़ से अधिक की चीनी का स्टॉक है। चीनी मिल ने 15 मार्च 2023 तक का भुगतान कर दिया है। चीनी मिल 10 अप्रैल तक चली। किसानों का अब 25 दिन का पैसा भैसाना मिल पर शेष रह गया है। इस भुगतान को भी तेजी के साथ कराया जाएगा। चीनी मिल के उपाध्यक्ष जंग बहादुर तोमर ने बताया कि बाकी भुगतान जल्द ही किसानाें के खाते में भेज दिया जाएगा। गन्ना समिति के सचिव बीके राय ने बताया कि भुगतान किसानों के खाते में भेजने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
पांच माह से धरने पर बैठे हैं किसान
गन्ने के बकाया भुगतान की समस्या को लेकर पांच महीने से किसान चीनी मिल भैसाना के मुख्य गेट पर बैठे हैं। 23 अक्तूबर को महापंचायत में जिलाधिकारी ने चीनी मिल के अधिकारियों तथा भाकियू नेताओं के बीच आश्वासन देते हुए कहा था कि पांच नवंबर तक पूरा भुगतान किसानों को दे दिया जाएगा।
पांच नवंबर तक पूरा भुगतान नहीं तो मिल कर देंगे बंद
फोटो समाचार
बुढ़ाना। गन्ने के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 30 मई से भाकियू कार्यकर्ता व किसान चीनी मिल के गेट पर धरने पर बैठे हैं। सोमवार को किसानों को सूचना मिली की 90 प्रतिशत भुगतान उनके खाते में पहुंच गया है। बाकी भुगतान जल्दी किया जाएगा। इस सूचना से किसान नाखुश दिखाई दिए। किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि पांच नवंबर तक पूर्ण भुगतान नहीं हुआ तो चीनी मिल बंद कर देंगे। भाकियू के तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान व ब्लॉक अध्यक्ष संजीव पंवार ने बताया कि यह भुगतान 15 मार्च तक का दिया गया है। पांच नवंबर तक पूर्ण भुगतान का आश्वासन दिया है। पांच नवंबर तक पूर्ण भुगतान नहीं हुआ तो किसान चीनी मिल बंद कर देंगे। अपना गन्ना जिलाधिकारी कार्यालय पर ले जाएंगे।