फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhagwat Katha narrated to Raja Parikshit will be realized through laser show

Muzaffarnagar News: लेजर शो से साकार होगी राजा परीक्षित को सुनाई भागवत कथा

Sat, 19 Apr 2025 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Bhagwat Katha narrated to Raja Parikshit will be realized through laser show
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पौराणिक धर्म नगरी शुकतीर्थ में लेजर शो से राजा परीक्षित को सुनाई गई भागवत कथा साकार होगी। शुकतीर्थ विकास परिषद के तत्वावधान में पुराने गंगा घाट पर तैयार हो रहे मंच पर प्रतिदिन आधा घंटा लेजर शो का आयोजन किया जाएगा। वीडियो में शुकतीर्थ का इतिहास बयान किया जाएगा। उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कार्पोरेशन को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर पौराणिक धर्म नगरी के विकास के लिए शुकतीर्थ विकास परिषद का गठन किया गया है। शुकतीर्थ में पर्यटन विभाग और यूपी प्रोजेक्ट कार्पोरेशन के तत्वावधान में कई बड़े निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। इनमें टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर यानी पर्यटन सुविधा केन्द्र और अंडरग्राउंड वाहन पार्किंग, गंगा नदी पर बन रहे 240 मीटर लंबे घाट सहित प्रतिदिन आयोजित होने वाले लेजर शो के लिए बड़ा मंच भी शामिल है।
विज्ञापन



-12मीटर ऊंची और 35 मीटर लंबी दीवार पर होगा लेजर शो
यूपी पोजेक्ट कार्पोरेशन के अवर अभियंता आकाश चौधरी ने बताया कि पौराणिक धर्म नगरी शुकतीर्थ का इतिहास काफी दिलचस्प है। यह वह जगह है, जहां शुकदेव गोस्वामी ने राजा परीक्षित को श्रीमद्भागवत की कथा सुनाई थी। यह स्थल गंगा नदी के किनारे स्थित है और हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन हजारों श्रद्धालु यहां गंगा स्नान करने आते हैं। उसी स्थल के समीप 12मीटर ऊंची और 35 मीटर लंबी दीवार का मंच तैयार हो रहा है। जहां पर प्रतिदिन लेजर शो का आयोजन प्रस्तावित है, जिसमें राजा परीक्षित और शुकतीर्थ से जुड़ी कहानी दृष्य रूप में दिखाई जानी है। इस परियोजना पर 13 करोड़ रुपये का खर्च आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-भित्तिचित्र कला भी बनेगी शुकतीर्थ का विशेष आकर्षण
शुकतीर्थ मुख्य मार्ग की सुंदरता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पर्यटन विभाग 6.44 करोड़ रुपये खर्च कर मुख्य मार्ग के आसपास दीवार और छतों पर भित्तिचित्र कला नमूने बनवाएगा। वहीं मार्ग के दोनों ओर लाल पत्थर से भी चित्रकारी होगी। यहीं पर बन रहे पर्यटन सुविधा केन्द्र के भवन के नीचे ही 12 पर्यटक बस खड़ी करने की क्षमता वाली पार्किंग का निर्माण भी कराया जाएगा।



शीघ्र ही गंगा घाट पर होगा लेजर शो : कविता मीणा
शुकतीर्थ विकास परिषद की सीईओ कविता मीणा का कहना है कि पुराने गंगा घाट पर लाइट्स, साउंड शो के लिए मंच तैयार हो रहा है। लेजर शो के माध्यम से धर्म नगरी के इतिहास को दृष्य रूप में दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed