फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhagwat gives the boon of devotion: Swami Omanand

भागवत से मिलता है भक्ति का वरदान : स्वामी ओमानंद

Thu, 10 Mar 2022 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Bhagwat gives the boon of devotion: Swami Omanand
शुखदेव आश्रम में भागवत कथा का शुभारंभ कर कथा व्यास को समानित करते स्वामी ओमानन्द महाराज। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, मोरना। शुकतीर्थ में भागवत पीठ शुकदेव आश्रम के परिसर में भागवत पोथी का पूजन किया गया। स्वामी ओमानंद महाराज ने औरंगाबाद से पधारे कथा व्यास रविंद्र महाराज का सम्मान किया। स्वामी ओमानंद महाराज ने कहा कि भागवत भक्ति का भंडार है। भागवत से भक्ति का वरदान मिलता है। भारतीय संस्कृति में भक्ति को उपासना का प्राण कहा गया है।
विज्ञापन

कथा व्यास रविंद्र महाराज ने कहा कि भक्ति वह शक्ति है, जो भक्त के कल्याण का द्वार खोल देती है। सच्ची भक्ति की अवस्था वह है, जिसमें मनुष्य का प्रत्येक कर्म भगवान की पूजा बन जाता है। भक्ति ही भक्त का स्वधर्म है। सच्ची भक्ति मनुष्य को परमात्मा के शरणागत कर देती है। मनुष्य का जीवन अच्छे बुरे संस्कारों से भरा होता है। परंतु भक्ति से अच्छे संस्कार बनते है। परमात्मा को भक्ति द्वारा ही जाना पहचाना और प्राप्त किया जा सकत है। भक्ति से आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त होता है, जिसकी प्राप्ति से मनुष्य भव बंधन से मुक्त हो जाता है। निष्काम भक्ति से प्रभु प्राप्ति होती है। परमात्मा के प्रति सर्वस्व समर्पण ही भक्ति है। इसके अलावा भी विभिन्न स्थानों पर चल रही भागवत कथाओं में गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के भक्त धर्म लाभ उठा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed