फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhadana and Tanwar side clash in front of Union Minister of State

Muzaffarnagar News: केंद्रीय राज्यमंत्री के सामने भड़ाना और तंवर पक्ष के बीच नोकझोंक

Fri, 21 Apr 2023 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Bhadana and Tanwar side clash in front of Union Minister of State
मुजफ्फरनगर। जानसठ नगर पंचायत के चुनाव में भाजपा नेता गुटों में बंट गए हैं। खेमाबंदी दूर करने गए केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के सामने ही भाजपा प्रत्याशी प्रवेंद्र भड़ाना और पूर्व चेयरमैन यनेश तंवर पक्ष के बीच नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन


जानसठ नगर पंचायत अध्यक्ष के टिकट को लेकर भाजपा नेताओं के बीच तकरार जारी है। भाजपा ने निवर्तमान चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना को प्रत्याशी बनाया है। टिकट नहीं मिलने से नाराज भाजपा नेता अमित सैनी और रजनीश सैनी उर्फ मोनी भी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

डॉ. संजीव बालियान ने कस्बे में पुराने भाजपा नेताओं और प्रत्याशियों से बातचीत करने गए थे। पूर्व चेयरमैन यनेश तंवर के आवास पर केंद्रीय मंत्री पहुंचे तो उनके साथ भाजपा प्रत्याशी प्रवेंद्र भड़ाना भी पहुंच गए। इस पर पूर्व चेयरमैन के पक्ष के लोगों ने एक मुकदमे का जिक्र करते हुए भड़ाना के आने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक होती रही। केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, भाजपा नेता अमित राठी ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया।

भाजपा नेताओं ने जानसठ में खेमेबंदी खत्म करने के लिए पुराने भाजपा नेताओं, प्रत्याशी और निर्दलीय प्रत्याशियों की एक जगह मीटिंग का प्रयास भी किया, लेकिन सफलता नहीं मिली । इसके बाद भाजपा नेता जानसठ से वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed