फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Beware of those who increase the number by telling the board office

Muzaffarnagar News: बोर्ड कार्यालय बताकर नंबर बढ़वाने वालों से रहें सावधान

Tue, 01 Aug 2023 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Beware of those who increase the number by telling the board office
मुजफ्फरनगर। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि कुछ फर्जी व्यक्ति खुद को बोर्ड कार्यालय प्रयागराज या अधीनस्थ कार्यालय में कार्यरत बताकर छात्रों से या उनके अभिभावकों से बात करते हैं और बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंकों से पास कराने व किसी विशेष विद्यालय में प्रवेश दिलाए जाने समेत फार्म भरवाने के लिए प्रलोभन देकर धनराशि की मांग करते हैं। जिससे किसी भी व्यक्ति को इस तरह की बातों में नहीं आना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बोर्ड कार्यालय या उसके अधीनस्थ किसी भी कार्यालय का कर्मचारी बताकर यदि कोई व्यक्ति या अन्य कोई इस प्रकार का फोन करके आपको लालच देता है तो उसके बहकावे में न आएं। बोर्ड ऑफिस या उसके अधीनस्थ कार्यालय की ओर से इस प्रकार का कोई भी फोन नहीं किया जाता। इससे सावधान रहें और ऐसे किसी भी फोन को रिकाॅर्ड कर तत्काल उसकी सूचना अधोहस्ताक्षरी कार्यालय या पुलिस को दें। ताकि आप किसी भी फ्रॉड व्यक्ति का शिकार होने से बच सकें और ऐसे ठगों को पकड़ा जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed